एक्सप्लोरर

Sai Sudarshan Profile: IPL में धमाल मचा चुका है GT का यह सूरमा, अब टीम इंडिया ने दिया डेब्यू का मौका; माता-पिता रहे हैं पेशेवर एथलीट

Sai Sudarshan Profile: भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच में साई सुदर्शन को टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू करने का मौका मिला है. वो वनडे डेब्यू पहले ही कर चुके हैं.

Sai Sudarshan Profile: जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने साई सुदर्शन को डेब्यू करने का मौका दिया है. बता दें कि सुदर्शन ने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 12 मैचों में 527 रन बनाए थे. सुदर्शन टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के 114वें प्लेयर हैं. वो तमिलनाडु से हैं और केवल 22 साल की उम्र में उनकी बैटिंग में बहुत परिपक्वता दिखाई देती है.

तमिलनाडु प्रीमियर लीग से मिली पहचान

साई सुदर्शन का जन्म अक्टूबर 2022 में तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था. दरअसल सुदर्शन ने क्रिकेट जगत में पहचान तमिलनाडु प्रीमियर लीग के बलबूते बनाई थी. वो 2021 में हुए TNPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. उन्होंने 8 मैचों में 71.6 के शानदार औसत से 358 रन बनाए, जिनमें 5 फिफ्टी भी शामिल रहीं. उससे अगले सीजन में सुदर्शन ने 10 मैचों में 48 के औसत से 336 रन बनाए, जिनमें 4 अर्धशतकीय पारी भी शामिल रहीं. उन्हें लगातार 2 सीजन शानदार प्रदर्शन का तोहफा तब मिला जब 2022 के IPL ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीदा. GT ने सुदर्शन को उनके बेस प्राइस यानी 20 लाख रुपये में खरीदा था.

माता-पिता रहे हैं पेशेवर एथलीट

साई सुदर्शन के पिता आर भारद्वाज पेशेवर धावक रहे हैं, जिन्होंने 1993 दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उनकी मां, उषा भारद्वाज पेशेवर वॉलीबॉल खिलाड़ी रहीं. यही कारण है कि सुदर्शन का बचपन से ही खेलों से लगाव रहा है. अपने पिता की तरह सुदर्शन भी स्कूल के दिनों में स्प्रिंट धावक के तौर पर करियर बनाना चाह रहे थे, लेकिन आगे चलकर उन्हें क्रिकेट में दिलचस्पी आनी शुरू हुई. उन्होंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट में भाग्य आजमाने का फैसला लिया था. सुदर्शन के माता-पिता उनके पर्सनल ट्रेनर के तौर पर अपने बेटे को हमेशा फिट रखने का काम करते हैं.

2023 में किया था वनडे डेब्यू

साई सुदर्शन को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 55 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत की 8 विकेट से जीत में अहम योगदान दिया था. अगले मैच में भी उन्होंने 66 रन की पारी खेलकर सबको प्रभावित किया. उस सीरीज में 3 मैच खेलकर सुदर्शन ने 63.5 के औसत से 127 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

ROHIT SHARMA T20 WC: विराट या रोहित किसके फैन हैं भोजपुर स्टार खेसारी लाल यादव? खुद किया खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget