एक्सप्लोरर

कौन हैं विराट कोहली को क्लीन बोल्ड करने वाले Himanshu Sangwan? ऋषभ पंत से है कनेक्शन

Himanshu Sangwan Profile: विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में 12 साल बाद वापसी की है. उन्हें दिल्ली बनाम रेलवे मैच में हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड किया है.

Who is Himanshu Sangwan: रणजी ट्रॉफी में 30 जनवरी से दिल्ली बनाम रेलवे मैच शुरू हुआ. विराट कोहली पहले दिन बैटिंग नहीं कर पाए, लेकिन जब दूसरे दिन उनकी बैटिंग आई तो वो केवल 15 गेंद ही खेल पाए. उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाए. एक तरफ विराट अपनी खराब फॉर्म के कारण आलोचनाओं में घिरे हैं, लेकिन दूसरी ओर उन्हें क्लीन बोल्ड करने वाले हिमांशु सांगवान ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. आखिर हिमांशु सांगवान हैं कौन, जिनकी एक गेंद पर कोहली की गिल्लियां बिखर गईं.

कौन हैं हिमांशु सांगवान?

रेलवे के लिए खेलने वाले दायें हाथ के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान का जन्म 2 सितंबर 1995 को दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ था. उन्होंने साल 2019 में दिल्ली के लिए खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया था. उसी साल उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू भी किया.

क्रिकेट में आने से पहले टिकट कलेक्टर का किया काम

क्रिकेट में एक जाना पहचाना नाम बनने से पहले हिमांशु सांगवान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में काम किया करते थे. हिमांशु की मां भगवान रति पेशे से एक स्कूल टीचर और पिता सुरेन्द्र सिंह सांगवान बैंक में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं. दरअसल उन्हें एक दोस्त के जरिए रेलवे में नौकरी के बारे में पता चला था. आवेदन के 6 महीने के भीतर ही उन्हें टिकट कलेक्टर की नौकरी मिल गई थी.

हिमांशु सांगवान का क्रिकेट करियर

हिमांशु सांगवान अंडर-19 लेवल पर दिल्ली के लिए ऋषभ पंत के साथ खेले हैं. दुर्भाग्यवश उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई, उन्होंने हरियाणा टीम में किस्मत आजमाई लेकिन वहां भी सफलता हाथ नहीं लगी. हिमांशु ने काफी समय राजस्थान के झुनझुनू में बिताया और यहीं पर पले-बड़े.

उन्होंने 2018 में सीके नायडू ट्रॉफी में अपना अंडर-23 डेब्यू किया. उन्होंने सीजन में खेले 7 मैचों में 37 विकेट चटका डाले थे, इसी दमदार प्रदर्शन के बलबूते उन्हें रणजी ट्रॉफी डेब्यू का मौका मिला. अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने मुंबई के खिलाफ रणजी मैच में शानदार फॉर्म में रहे अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ का विकेट भी चटका कर सुर्खियां बटोरी थीं. हिमांशु अब तक अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 23 मैचों में 77 विकेट चटका चुके हैं. 17 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 21 विकेट हैं और 7 टी20 मैचों में 5 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

गूगल पर पीछे छूटे Virat Kohli, पिछले 24 घंटे में इस टॉपिक को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget