एक्सप्लोरर

IPL 2023 Opening Ceremony: आईपीएल 2023 के स्वागत समारोह में कौन-कौन से सितारे करेंगे परफॉर्म, कब शुरू होगा पहला मैच, जानें पूरी डिटेल

IPL 2023, GT vs CSK: आईपीएल 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा. आइए हम आपको आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी की डिटेल बताते हैं.

IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरुआत होने वाली है. इस नए आईपीएल सीजन का पहला मैच 31 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स और 4 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा. गुजरात की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी. 

इस आईपीएल सीजन का पहला मैच, 31 मार्च, शुक्रवार के दिन खेला जाएगा और उस मैच से पहले हर साल की तरह आईपीएल के नए सीजन की एक शानदार ओपनिंग सेरमनी भी सेलीब्रेट की जाएगी. आइए हम आपको आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी और पहले मैच की तमाम डिटेल बताते हैं.

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी की डिटेल

  • आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी यानी स्वागत समारोह 31 मार्च, शुक्रवार को पहला मैच शुरू होने से पहले आयोजित किया जाएगा. इस बार आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन से सितारे परफॉर्म करेंगे, इसके बारे में अभी तक कोई पक्की जानकारी तो नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंधाना और तमन्ना भाटिया परफॉर्म कर सकती हैं. 
  • हालांकि, कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना कैफ, टाइगर श्रौफ और अरिजीत सिंह आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म कर सकते हैं. यह इवेंट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.
  • आईपीएल 2023 का पहला मैच हार्दिक पांड्या की डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स और चार बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा.
  • यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 2 मैच खेले गए हैं और दोनों मैचों में गुजरात ने चेन्नई को क्रमश: 3 और 7 विकेट से मात दी थी. 
  • पिछले सीजन में गुजरात ने आईपीएल टाइटल जीता था तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल पर 10 में 9वें स्थान पर रही थी. अब देखना होगा कि इस सीजन की शुरुआत कैसी होती है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात टाइटन्स (GT) स्क्वॉड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, राहुल तेवतिया, शिवम मावी, विजय शंकर , अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, यश दयाल, केन विलियमसन, जोशुआ लिटिल, ओडियन स्मिथ, उर्विल पटेल, के.एस. भरत और मोहित शर्मा.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) स्क्वॉड: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, सुभ्रांशु सेनापति, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, के भगत वर्मा, मोइन अली, राजवर्धन हैंगरगेकर, शिवम दुबे, दीपक चाहर , महेश ठीकशाना, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, मथीशा पथिराना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, और अजय मंडल.

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह बनाम संदीप शर्मा, इन दो भारतीय गेंदबाजों के आईपीएल आंकड़ों में कितना अंतर है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget