एक्सप्लोरर

जब सचिन तेंदुलकर को सूझी थी शरारत, इस खिलाड़ी को बोला श्रीनाथ की ट्राउजर बदलो

सचिन तेंदुलकर को मैदान पर उनके शांत नेचर के लिए जाना जाता है. लेकिन अब महान खिलाड़ी का मजाकिया पहलू भी सामने आया है.

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तो पूरी दुनिया को मालूम हैं, लेकिन अब उनका एक ऐसा मजाक सामने आया है जिसके बारे में फैंस को पता नहीं होगा. सचिन तेंदुलकर की इस शरारत का खुलासा उनके साथ क्रिकेट खेल चुके भारत के पूर्व खिलाड़ी हेमंग बदानी ने किया है. बदानी ने बताया कि उनसे सचिन तेंदुलकर ने उनसे पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के ट्राउजर की अदला-बदली करने के लिए कहा था.

2002 में कटक में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बदानी ने कहा कि श्रीनाथ काफी नर्वस थे और सचिन ने उनका मूड ठीक करने के लिए उनके साथ मजाक करने के बारे में सोचा. बदानी ने कहा, " कटक में कुछ अजीब कारण से, श्रीनाथ बेहद घबराए हुए थे. बेहद नर्वस थे, जो कि वह सामान्य तौर पर नहीं होते हैं. मैं उस मैच में नहीं खेल रहा था, इसलिए सचिन मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे श्रीनाथ के साथ एक गेम खेलने को कहा. श्रीनाथ छह फुट दो इंच के थे और सचिन पांच फुट पांच इंच के."

उन्होंने कहा, "सचिन ने मुझसे कहा-सुनो तुम ये मेरी ट्राउजर लो और इसे जाकर श्रीनाथ के किट बैग में डाल दो और उसकी ट्राउजर कहीं भी ले जाकर रख दो." पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "श्रीनाथ ने इसे नोटिस नहीं किया और वह सचिन का छोटा ही ट्राउजर पहनने लगे. श्रीनाथ प्रैक्टिस से लौटे और अपने बैग से ट्राउजर निकाली और पहन ली. उन्होंने बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया कि यह पैंट किसकी है. वह ट्राउजर पहनकर सीधे मैदान पर उतर गए. उन्होंने एक ओवर भी फेंक दिया."

बदानी ने कहा, "लेकिन ओवर फेंकने के बाद श्रीनाथ ने देखा कि पूरी टीम उन पर हंस रही है. तब वह सोच में पड़ गए और जब उन्होंने देखा कि उनकी जो पैंट है वह उनकी है ही नहीं. तो वह भी तुरंत मुस्कुराए और वापस ड्रेसिंग रूम में जाकर पैंट बदलकर आए."

बता दें कि बदानी ने टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट और 40 वनडे मैच खेले हैं.

पाकिस्तान क्रिकेटर ने खोला बाबर आजम की कामयाबी का राज, बताया किस चीज से मिली मदद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जल्दबाजी मत कीजिए...', वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने पर आकाश चोपड़ा ने क्यों कहा ऐसा?
'जल्दबाजी मत कीजिए', वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने पर आकाश चोपड़ा ने क्यों कहा ऐसा?
RR vs GT Qualifier 2: रद्द हुआ मैच तो वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान हो जाएगी बाहर, गुजरात को मिलेगा फाइनल का टिकट
रद्द हुआ मैच तो वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान हो जाएगी बाहर, गुजरात को मिलेगा फाइनल का टिकट
'तुरंत छोड़ दो राजस्थान रॉयल्स...', पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी; वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला
'तुरंत छोड़ दो राजस्थान रॉयल्स', पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी; वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला
GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में तीन बड़े रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, बनाएंगे छक्कों का 'महारिकॉर्ड'
GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में तीन बड़े रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, बनाएंगे छक्कों का 'महारिकॉर्ड'

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget