एक्सप्लोरर

एशिया कप की शुरुआत कब हुई थी? कैसे तय होता है इसका फॉर्मेट? कभी 50 तो कभी 20 ओवर के होते हैं मैच

एशिया कप 2025 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. इससे पहले जान लीजिए एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत कब हुई थी. कैसे तय होता है इसका फॉर्मेट? क्यों कभी 50 तो कभी 20 ओवर के खेले जाते हैं मैच.

एशिया कप 2025 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. इस साल एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा. 2025 एशिया कप 5 सितंबर से 21 सितंबर तक खेला जाएगा. एशिया कप की मेजबानी दुबई और अबू धाबी करने वाला है. एशिया कप के इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत आज से 41 साल पहले हुई थी. एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी. वहीं एशिया कप साल 2016 से कभी टी20 तो कभी वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है. यहां जानिए कैसे तय होता है इसका फॉर्मेट.

कैसे तय होता है एशिया कप का फॉर्मेट?

एशिया कप पहली बार साल 1984 में खेला गया. उस समय सिर्फ भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा थीं. इसके बाद धीरे-धीरे और भी टीमें एशिया कप से जुड़ी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार 8 टीमें एशिया कप 2025 का हिस्सा होंगी. एशिया कप 1984 से लेकर 2014 तक वनडे फॉर्मेट में खेला गया. इसके बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल ने साल 2016 में इसे टी20 फॉर्मेट में भी आयोजित करने का फैसला लिया.

एशिया कप का फॉर्मेट इस बात पर निर्भर करता है कि उसी साल या उसके आस-पास कौन-सा बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट होना है. अगर वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है, तो एशिया कप 50 ओवर का होता है. वहीं अगर टी20 वर्ल्ड कप है, तो एशिया कप 20 ओवर का खेला जाता है.

उदाहरण के तौर पर, 2016 और 2022 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हुआ, क्योंकि उसी साल टी20 वर्ल्ड कप था. वहीं 2018 और 2023 में यह वनडे फॉर्मेट में हुआ. क्योंकि उस समय वनडे वर्ल्ड कप नजदीक था. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, क्योंकि अगले साल 2026 में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है.

भारत ने सबसे ज्यादा बार जीता है एशिया कप का खिताब

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब जीता है. टीम इंडिया ने कुल 8 बार एशिया कप अपने नाम किया है. वहीं श्रीलंका ने 6 बार खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान ने दो बार जीता है.

यह भी पढ़ें-

अंगूठे में है फ्रैक्चर, फिर भी मैनचेस्टर टेस्ट में बैटिंग करने उतरेंगे ऋषभ पंत; BCCI के अपडेट से दुनिया हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget