एक्सप्लोरर

बर्थ डे स्पेशल: एक 'सेल्फी' की वजह से जब जडेजा को मिला था नोटिस

आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर रहे भारत के रविंद्र जडेजा आज 29 साल के हो गए हैं. जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के जामनगर में हुआ था.

नई दिल्ली: आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर रहे भारत के रविंद्र जडेजा आज 29 साल के हो गए हैं. जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के जामनगर में हुआ था.

बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले जडेजा ने कम समय में ही भारतीय टीम में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. जडेजा ना सिर्फ अपनी गेंदबाजी से बल्कि अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से भी टीम में अहम भूमिका निभाते हैं.

जडेजा का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. शुरुआती दौर में वे लगातार टीम के अंदर बाहर होते रहे. कई बार तो ये भी कहा गया कि वे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से उन्हें टीम में शामिल किया जाता है, लेकिन हर बार जडेजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस तरह के आलोचकों को करारा जवाब दिया.

अपने पांच साल के करियर में जडेजा ने टीम इंडिया के लिए 35 टेस्ट, 136 वनडे और 40 टी-20 मैच खेला है. टेस्ट में जडेजा ने 8 अर्द्धशतकों के साथ 1176 रन बनाए हैं जबकि 165 विकेट भी अपने किया है. इस दौरान जडेजा ने मैच में 9 बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने का भी कारनामा किया है.

जेडजा के वनडे क्रिकेट पर नजर डाले तो उन्होंने 1914 रन बनाए हैं जबकि 4.90 की इकॉनमी की रेट से 155 विकेट झटके हैं. इसके अलावा टी-20 में जडेजा में 31 विकेट से साथ 116 रन भी बनाए हैं.

अपने खेल के साथ जेडजा अपनी निजी जीवन की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं. क्रिकेट के मैदान से दूर जडेजा का अपना एक अलग स्टाइल आयकॉन है. यही वजह है कि जडेजा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं.

अपनी इन्ही आदतों की वजह जडेजा कई बार ट्रोल भी चुके हैं. आइए जानते हैं जडेजा से जुडे कुछ ऐसे ही विवाद-

आईपीएल में फ्रेंचाइजी विवाद

जडेजा पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब उन्हें आईपीएल में खेलने से एक साल के लिए बैन कर दिया गया था. दरअसल जडेजा पर आईपीएल सीजन-3 में नियम तोड़ने का आरोप लगा था. जडेजा एक फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े होने के बावजूद उन्हे दूसरी फ्रेंचाइजी से संपर्क करने का दोषी पाया गया था.

शेर के साथ पत्नी संग सेल्फी का विवाद

जडेजा ने साल साल 2016 रीवा के साथ शादी की. रवींद्र जडेजा पत्नी के साथ गिर के जंगल में सैर-सपाटे के लिए गए थे. इस दौरान सेंचुरी में जडेजा ने शेर के साथ तस्वीरें खिंची और इन तस्वीरों को ट्वीटर पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया. इस वजह से जडेजा को वन विभाग ने नोटिस तक भेजा था.

जडेजा का बड़बोलापन

हाल ही में जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया तो उन्होंने सोशल मीडिया एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा था कि 'मेरी पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मेरा कल का नाइट आउट कमाल का रहा. इस वजह से जडेजा को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा.

जडेजा के रेस्टोरेंट पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का छापा

राजकोट में जडेजा का जड्डूस फूड्स फील्‍ड रेस्टोरेंट चलता है जिसे उनकी बहन नयनाबा चलाती हैं. अपनी रेस्टोरेंट की वजह जडेजा उस में सुर्खियों में आए थे जब वहां पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने छापा मारा था. जडेजा के रेस्टोरेंट पर आरोप था कि वहां बासी खाना परोसा जा रहा है.

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget