एक्सप्लोरर

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर, जानें किसका नाम लिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर का मानना है कि वर्तमान समय में रविंद्र जडेजा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि फील्डिंग में जडेजा से बेहतर कोई नहीं है.

नई दिल्ली: क्रिकेट में खिलाड़ियों ने सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी से ही नाम नहीं कमाया है बल्कि कई क्रिकेटरों ने अपनी फील्डिंग से भी काफी सुर्खियां बटोंरी हैं. एक वक्त था जब बेस्ट फील्डर की बात होते ही सभी के ज़ेहन में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स का नाम सबसे पहले आता था. लेकिन जैसे-जैसे इस खेल का विकास हुआ, वैसे-वैसे और भी कई शानदार फील्डर देखने को मिले. मौजूदा समय की बात करें तो विश्व क्रिकेट में इस वक्त फील्डिंग में भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का बोलबाला है. बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी के साथ-साथ जडेजा फील्डिंग में भी टीम के लिए अपना योगदान देने में सबसे आगे रहते हैं. जडेजा वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं- गंभीर हाल ही में एक स्पोर्ट्स प्रोग्राम में क्रिकेटर से नेता बने पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने जडेजा की फील्डिंग की काफी तारीफ की. गंभीर का मानना है कि जडेजा वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं. उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि मौजूदा वक्त में रविंद्र जडेजा से बेहतर विश्व क्रिकेट में दूसरा कोई फील्डर नहीं है. भले ही वह स्लिप में ज्यादा फील्डिंग नहीं करते हैं, लेकिन थ्रो फेंकने के मामले में उनसे बेहतर कोई भी नहीं है.' गंभीर ने आगे कहा कि जडेजा की तरह आउटफील्ड को कोई कवर नहीं करता है. वह प्वाइंट से लेकर कवर तक, हर जगह फील्डिंग करते दिखाई देते हैं. शायद जडेजा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं. जोंटी रोड्स ने भी की थी रविंद्र जडेजा की तारीफ पिछले साल सुरेश रैना को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर बताने वाले दुनिया के सबसे महान फील्डर रहे जोंटी रोड्स ने भी भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जेडजा की तारीफ की थी. रोड्स ने सुरेश रैना के साथ इंस्टाग्राम चैट में कहा था कि जडेजा ने अपने करियर में कुछ बेहद शानदार कैच लिए हैं. फील्डिंग में उनकी सफलता का राज उनका समर्पण है. मैदान पर वह काफी तेज़ हैं. यह भी पढ़ें-  इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कही विराट कोहली की कप्तानी को लेकर ये बड़ी बात कोरोना वॉरियर्स से मिले BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली, किया सम्मानित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी मेडल पर लगाया निशाना
ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी मेडल पर लगाया निशाना
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget