एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: 'किंग का मैं क्या करूं जो...', बाबर आज़म को टीम के ही खिलाड़ी ने सुना दी खरी-खोटी!

Babar Azam: बाबर आज़म पहले 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान सवालों के घेरे में आए थे और अब 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन पर फिर से सवालों की बौछार होने लगी है.

Ahmed Shehzad On Babar Azam: बाबर आज़म (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में बेहद ही खराब लय में दिखाई दी है. टीम के खराब प्रदर्शन पर तमाम सवाल उठ रहे हैं. कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कप्तान बाबर आज़म को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं. पूर्व खिलाड़ियों तक तो ठीक था, लेकिन अब टीम के ही खिलाड़ी ने बाबर आज़म पर सवाल उठाते हुए उन्हें खरी-खोटी सुना दी. 

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि बीते कई सालों से पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे अहमद शहजाद हैं, जिन्हें विराट कोहली का डुप्लिकेट भी कहा जाता था. शहजाद ने एक टीवी शो बाबर आज़म को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि मैं इस किंग का क्या करूं जो मैच नहीं जितवा कर देता. 

शो में प्रजेंटर ने अहमद शहजाद से पूछा कि अगर मैं बाबर आज़म की जावेद मियांदाद से तुलना करूं? बाबर की विराट कोहली से तुलना की जाती है. जावेद मियांदाद टीम को मैच जितवाते थे, लेकिन बाबर आज़म में वो कमी नज़र आ रही है.

इसके जवाब में शहजाद ने कहा, "देखिए जैसी हम क्रिकेट खेलते हैं आ रहे हैं, जब से बाबर आज़म कप्तान बने हैं. हम बहुत औसत दर्ज के टीमों से हार रहे हैं. नीदरलैंड्स से हारे. वर्ल्ड कप से पहले न्यूज़ीलैंड की सी टीम आई थी, उससे हारे. उसके बाद अमेरिका से हारे."

आगे उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा, "कल 120 का स्कोर था. ये पूरी दुनिया को बोलते हैं कि यहां पर 150 वाली पिच है. अब 120 रन में वो प्लेयर जो पिछले 4-5 साल से टीम को संभाल रहे हैं और कर्ता-धर्ता हैं. टीम के सारे ज़रूरी फैसले लेते हैं. क्या उनका यह फर्ज नहीं बनता था कि 120 रनों के स्कोर की खुद ज़िम्मेदारी लें और भारत के खिलाफ जो इतना अहम मैच था, उसे फिनिश करें? बस आप लोगों ने एक चीज़ की है, आप लोगों ने बी, सी, डी टीमों के खिलाफ परफॉर्म करके लोगों को पागल बनाया."

उन्होंने आगे कहा, "आप लोगों की तनख्वाह बढ़ाई गई, आप लोगों को पीसीबी ने पैसे दिए कि आप खुद को विकसित करें, आप लोग अपने क्रिकेट को विकिसत करें. आपने वो पैसा उठाकर सोशल मीडिया पर लगा दिया. अपना कद इतना ऊपर कर लिया, जो आप हैं नहीं."

बाबर आज़म के खराब आंकड़े बताकर सुनाई खरी-खोटी

अहमद शहजाद ने आगे बाबर आज़म के आंकड़ों के बारे में बात करते हुए कहा, "आपके जो स्कोर हैं बड़े कॉम्पिटीशन में, वर्ल्ड कप में, आपकी 27 की एवरेज है और 112 का स्ट्राइक रेट है." आंकड़ों पर बात करते हुए शहजाद ने आगे कहा, "ये आंकड़े कौन से किंग के हैं? मुझे बताएं. ऐसे किंग क्या करूं जो मुझे मैच नहीं जितवा के दे रहा."

 

ये भी पढे़ं...

PAK vs CAN: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ आज का मैच तो क्या टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget