एक्सप्लोरर

Net Run Rate Explained: क्या होता है नेट रन रेट और कैसे होती है इसकी कैलकुलेशन? आसान भाषा में समझिए

World Cup 2023: वर्ल्ड कप या किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट में नेट रन रेट काफी अहम होता है, क्योंकि बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे निकल जाती है. आइए हम बताते हैं कि नेट रन रेट कैसे निकाला जाता है.

ICC Cricket World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में सभी टीमों के लिए अंकों के साथ-साथ नेट रन रेट ने भी काफी अहम भूमिका निभाई है. खासतौर पर न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए नेट रन रेट का काफी महत्व हो सकता है. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन चौथे स्थान के लिए अभी भी रेस चल रही है, और ये रेस न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में है.

नेट रन रेट कितना महत्वपूर्ण होता है?

न्यूज़ीलैंड की टीम के पास कुल 10 अंक हो चुके हैं, और अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीम भी दस-दस अंकों तक पहुंच सकती है, ऐसे में जिस टीम का नेट रन रेट सबसे अच्छा होगा, उसे ही सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा. इससे पता चलता है कि एक क्रिकेट मैच में नेट रन रेट का क्या महत्व होता है. हालांकि, कई क्रिकेट फैन्स के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर यह नेट रन रेट क्या होता है और इसका हिसाब कैसे किया जाता है. 

नेट रन रेट क्या होता है?

दरअसल, नेट रन रेट किसी दो टीमों के बीच हुई हार और जीत के अंतर को कहते हैं. जो टीम जितने ज्यादा रन या जितनी कम गेंदों का इस्तेमाल करके मैच जीतती है, उसका नेट रन रेट उतना बेहतर होता है. अगर कोई टीम लगातार एकतरफा अंदाज में मैच जीतते आ रही है, तो इसका मतलब है कि उस टीम की जीत और उसके साथ खेलने वाली विपक्षी टीम की हार में अंतर ज्यादा है. ऐसा ही हाल इस वक्त टीम इंडिया है, जिनके पास सबसे ज्यादा अंक होने के साथ सबसे ज्यादा नेट रन रेट भी है. 

नेट रन रेट कैसे निकालते हैं?

नेट रन रेट को कैलकुलेट करने के लिए बैटिंग रन रेट (कुल जितने रन बनाए/कुल कितने ओवर खेले) में बॉलिंग रन रेट (कुल कितने रन दिए/कितने ओवर फेकें) को घटाने पर जो संख्या होती है, वो उस टीम की नेट रन रेट होती है. इसे उदाहरण के तौर पर समझते हैं. मान लीजिए किसी टीम ने 50 ओवर में 200 रन बनाए हैं, और उसने विपक्षी टीम को 50 ओवर में 150 रनों पर ही रोक कर मैच जीत लिया है, तो उस टीम की नेट रन रेट 1 होगा. इस टीम का बैटिंग रन रेट 4 और बॉलिंग रन रेट 3 हुआ, और 4 में 3 को घटाने पर 1 आता है, इसलिए इस टीम का नेट रन रेट 1 हो जाएगा. नेट रन रेट को निकालने के लिए किसी टीम द्वारा कितने विकेट लिए गए या कितने विकेट खोए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

डकवर्थ लुईस मेथड के दौरान कैसे निकालेंगे नेट रन रेट?

अगर किसी मैच में कोई टीम निर्धारित ओवर्स की संख्या से पहले ऑल-आउट हो जाती है, तो भी उनका नेट रन रेट पूरे निर्धारित ओवर के आधार पर ही कैलकुलेट किया जाएगा. इसके अलावा डकवर्थ लुईस मेथड के जरिए अगर मैच में ओवर कम होते हैं, तो कम निर्धारित किए गए ओवर्स के आधार पर नेट रन रेट को निकाला जाता है. उदाहरण के तौर पर जैसे अगर किसी टीम ने 50 ओवर में 250 रन बनाए और दूसरी पारी में बारिश की वजह से विपक्षी टीम को 20 ओवर में 100 रनों का टागरेट मिला तो नेट रन रेट का कैलकुलेशन 20 ओवर के आधार पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मोहम्मद शमी को किया शादी के लिए प्रपोज, लेकिन रखी खास शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget