एक्सप्लोरर

AUS vs WI Test: 'चीटिंग करते हैं अंपायर..', मैच में दिए गए फैसलों पर भड़के डैरेन सैमी, लगाए गंभीर आरोप 

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में गेम से ज्यादा चर्चा थर्ड अंपायर के फैसलों को लेकर हो रही है.वेस्टइंडीज कोच डैरेन सैमी ने थर्ड अंपायर के फैसलों पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

AUS vs WI Test : ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में गेम से ज्यादा चर्चा थर्ड अंपायर के फैसलों को लेकर हो रही है. पहले मुकाबलें में दो दिन के खेल में लगातार विवादित फैसलों को बहस में बदल दिया है. वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि अंपायर के ऐसे फैसले खेल को नुकसान पहुंचा रहे हैं और शक की गुंजाइश पैदा कर रहे हैं.

थर्ड अंपायर के चार विवादित फैसले

ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट में अब तक चार ऐसे DRS फैसले लिए गए हैं, जिन पर खिलाड़ियों, कोच और कमेंटेटरों तक ने सवाल खड़े कर दिए है.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान, जब ट्रेविस हेड के बल्ले से शमार जोसेफ की गेंद पर हल्का अंदरूनी किनारा लगा और विकेटकीपर शाई होप ने कैच लपका, तो मामला थर्ड अंपायर के पास गया. अल्ट्रा-एज में बल्ले से गेंद को टकराते हुए साफ देखा गया और होप ने सॉफ्ट कैच भी पकड़ा, लेकिन थर्ड अंपायर ने 'पर्याप्त सबूत नहीं' बताते हुए हेड को नॉटआउट करार दे दिया.

इसके बाद दूसरे दिन की शुरुआत में रोस्टन चेज को जॉश हेजलवुड की गेंद पर अपील के बाद नॉटआउट दिया गया था. DRS में थर्ड अंपायर ने माना कि गेंद पहले बैट से लगी थी, इसलिए उन्हें नॉटआउट करार दिया गया, लेकिन उसके बाद 50वें ओवर में चेज फिर पैट कमिंस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दे दिए गए. इस बार DRS में अल्ट्रा-एज पर ‘स्पाइक्स’ थे, यानी बल्ले से गेंद छूती दिख रही थी, फिर भी थर्ड अंपायर ने कहा कि बल्ले और गेंद के बीच गैप था और चेज को आउट करार दिया गया. इस फैसले पर कमेंटेटर इयान बिशप ने ऑन-एयर कहा, "मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं क्योंकि गेंद पहले बैट से लगी है."

वेस्टइंडीज की पारी के 58वें ओवर में एलेक्स कैरी ने शाई होप का एक हाथ से शानदार कैच लपका. फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा और थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दिया, जबकि रीप्ले में कैरी के गिरते वक्त गेंद जमीन को छूती दिख रही थी. ये फैसला वेस्टइंडीज की पारी पर भारी पड़ा और टीम 190 रन पर सिमट गई.

कोच डैरेन सैमी का फूटा गुस्सा

इन सभी फैसलों के बाद वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने दिन का खेल खत्म होने के बाद साफ शब्दों में कहा, “आप नहीं चाहते कि मैच के दौरान फैसला अंपायरों के पास जाए,लेकिन जब एक के बाद एक ऐसे फैसले होते हैं, तो सवाल खड़े होना जरूरी हो जाता है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इन गलतियों का असर सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, बल्कि मैच की हार-जीत पर भी पड़ता है.

मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 180 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 190 रन बनाकर सिर्फ 10 रनों की बढ़त हासिल कर सकी है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं और अब तक 82 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का एक्सीलेटेड राउंड शुरू, RCB में शामिल हुईं जेस जोनासन
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का एक्सीलेटेड राउंड शुरू, RCB में शामिल हुईं जेस जोनासन
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget