एक्सप्लोरर

IND vs WI: तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने झटके 4 विकेट, वेस्टइंडीज ने बनाए सिर्फ 143 रन, ड्रॉ की ओर दूसरा टेस्ट

IND vs WI 2nd Test: दूसरे टेस्ट में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है. वेस्टइंडीज अभी टीम इंडिया से 209 रन पीछे है. अभी इस मैच का नतीजा निकलने के पूरे आसार हैं.

India vs West Indies 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है और मैच अब ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है. तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने चार विकेट झटके और वेस्टइंडीज ने सिर्फ 143 रन बनाए. 

वेस्टइंडीज तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 229 रन बना चुकी है. पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज की टीम भारत से 209 रन पीछे है. वेस्टइंडीज के लिए एलिक एथांजे और जेसन होल्डर नाबाद लौटे. एलिक एथांजे 111 गेंदों पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जेसन होल्डर 39 गेंदों पर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच छठे विकेट के लिए 65 गेंदों पर 21 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 86 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को देखकर ऐसा लगा कि वे सिर्फ क्रीज पर डटे रहना चाहते हैं. उन्होंने पूरे दिन सिर्फ डिफेंसिव खेल खेला. इस दौरान कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने अपना अर्धशतक पूरा किया. 

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने सबसे ज्यादा 235 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को रवि अश्विन ने बोल्ड आउट किया. किर्क मैकेंजी 57 गेंदों पर 32 रन बनाकर चलते बने. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया. किर्क मैकेंजी को मुकेश कुमार ने अपना शिकार बनाया.

इसके बाद जर्मेन ब्लैकवुड आउट हुए. ब्लैकवुड ने 92 गेंदों पर 20 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके जड़े. जर्मेन ब्लैकवुड को रवीन्द्र जडेजा ने आउट किया. जर्मेन ब्लैकवुड के बाद जोशुआ डा सिल्वा 26 गेंदों पर 10 रन बनाकर चलते बने. जोशुआ डा सिल्वा को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड आउट किया.

भारतीय गेंदबाजों ने की बात करें तो अब तक रवीन्द्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, रवि अश्विन और मुकेश कुमार को 1-1 विकेट मिला. अब चौथे दिन भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द वेस्टइंडीज को ऑलआउट करना चाहेंगे. फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट मैच का नतीजा निकलता है या नहीं. 

ये भी पढ़ें-

Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स को लगेगा तगड़ा झटका, अगले साल आईपीएल भी नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget