एक्सप्लोरर

CWC19: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 23 रन से हराया, इकराम की 86 रन की पारी बेकार गई

World Cup 2019: वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाले गेल का बल्ला आज नहीं चला और वह सिर्फ 7 रन ही बना पाए.

World Cup 2019: वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को 23 रन से हराकर कैंपेन का विजयी अंत किया है. आखिरी मुकाबला में 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर तो दी, लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ाने की वजह से वह 50 ओवर में 288 ऑलआउट हो गई. इस हार के साथ अफगानिस्तान का भी वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया और वह अकेली ऐसी टीम रही जिसे एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली. वेस्टइंडीज ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 311 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है. एक समय लग रहा था कि अफगानिस्तान किसी भी सूरत में विंडीज को 270-280 के पार नहीं जाने देगी लेकिन निकोलस पूरन (58) और कप्तान जेसन होल्डर (45) ने टीम को यह स्कोर दिया. आखिरी ओवर में चार गेंदों पर दो छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 14 रन बनाने वाले कार्लोस ब्रैथवेट ने टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने का काम किया. वहीं अफगानिस्तान के लिए इकराम अली ने 86 और रहमत ने 62 रन की पारी खेली, पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. वेस्टइंडीज के लिए ब्रेथवेट ने चार और रुच ने 3 विकेट लिए. 312 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम की शुरुआत काफी खराब रही और दूसरे ही ओवर में कप्तान नायब पवेलियन लौट गए. इसके बाद रहमत और इकराम ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 137 रन की पार्टनरशिप की. रहमत 62 रन बनाकर ब्रेथवेट का शिकार बने. इकराम ने जादरान के साथ भी 52 रन की पार्टनरशिप की. इकराम के पास वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाला बल्लेबाज बनने का मौका था, लेकिन वह 86 रन बनाकर गेल की गेंद पर आउट हो गए. जादराम भी फिर ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और 31 रन बनाकर रन आउट हुए. अफगान असगर ने 40 रन की पारी खेलकर मैच को रोमांटचक बनाने की कोशिश की है. लेकिन अंत में अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर में 288 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वेस्टइंडीज के लिए ब्रेथवेट ने चार और रुच ने 3 विकेट लिए, जबकि गेल और थोम्स को भी एक-एक विकेट मिला. वेस्टइंडीज के लिए तीन खिलाड़ियों ने लगाए अर्धशतक हेडिंग्ले में खेले जा रहे इस मैच में इससे पहले, शाई होप और इविन लुइस ने अर्धशतक जमा टीम के लिए एक बड़े स्कोर का एक मंच जरूरत तैयार किया था लेकिन विंडीज का मध्य क्रम इसका फायदा नहीं उठा पाया और बड़ा स्कोर मुश्किल लगा रहा था. होप ने 92 गेंदें खेलकर 77 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं लुइस ने 58 रन बनाने के लिए 78 गेंदें खेलीं और छह चौकों के अलावा दो छक्के भी जड़े. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की. दौलत जादरान ने शुरुआत में ही क्रिस गेल (7) को आउट कर विंडीज को बड़ा झटका दिया. गेल के जाने के बाद लुइस और होप ने टीम का स्कोर 109 तक पहुंचाया. राशिद खान ने लुइस की पारी खत्म की. फिर होप और शिमरन हेटमायेर मिलकर एक और साझेदारी की जिससे विंडीज के स्कोर में 65 रनों की बढ़ोत्तरी हुई. होप की अपेक्षा हेटमायरे तेज खेल रहे थे. उन्होंने 31 गेंदों पर 39 रन बनाए. तीन गेंदों पर उन्होंने चौके और दो पर छक्के बटोरे. गेल को आउट करने वाले जादरान ने हेटमायेर को भी आउट किया. फिर नबी ने होप को राशिद के हाथों कैच करा विंडीज का स्कोर चार विकेट पर 192 रन कर दिया. यहां के कप्तान होल्डर और पूरन ने टीम के खाते में 105 रन डाले. पूरन ने 43 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा. होल्डर ने 34 गेंदों का सामना कर एक चौका और चार छक्के मारे. यह दोनों आखिरी ओवर में आउट हुए फिर इनके अधूरे काम को ब्रैथवेट ने अंजाम दिया. अफगानिस्तान के लिए दौलत जादरान ने दो विकेट लिए. सैयद शिरजाद, मोहम्मद नबी, राशिद खान को एक-एक सफलता मिली.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 Live Streaming: कहां-कहां लाइव देख सकते हैं IPL के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
कहां-कहां Live देख सकते हैं IPL 2026 के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने
आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
NHAI Summer Internship 2026: NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
Passport Application Process: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget