एक्सप्लोरर

सुनील गावस्कर ने दी वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों को विराट-रोहित से सीख लेने की सलाह

दूसरे वनडे से पहले सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों को विराट कोहली और रोहित शर्मा से सीख लेने के लिए कहा है.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच आज खेले जाने वाले दूसरे मैच से पहले सुनील गावस्कर ने मेहमान टीम के बल्लेबाज़ों को रोहित और विराट से सीख लेने की नसीहत दी है.

लिटिल मास्टर ने पिछले मैच में मेहमान टीम की हार के लिए उनके बल्लेबाज़ों को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि इस समय विंडीज़ टीम सोच रही होगी कि भारत को कैसे शिकस्त दी जाए. लेकिन इसके लिए उनके बल्लेबाज़ों को सीख लेनी होगी.

टाइम्स ऑफ इंडिया में गावसकर ने लिखा, 'वेस्ट इंडीज ने पहले वनडे में अच्छा स्कोर बनाया लेकिन उनकी सामान्य गेंदबाजी और गुवाहाटी की बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर भारत ने सिर्फ दो विकेट खोकर 42.1 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया. वैसे भी जब विराट कोहली और रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हों तो किसी भी आक्रमण के लिए उन्हें रोक पाना आसान नहीं होता.'

गावस्कर ने कहा कि पहले वनडे में जिस तरह से वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों ने गैर-जिम्मेदाराना शॉट्स खेले, उससे उनकी टीम कुछ रन पीछे रह गई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

उन्होंने कहा कि 'इस परिस्थिति के लिए वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज खुद ही जिम्मेदार हैं. उन्होंने पहले वनडे में गैरजरूरी शॉट्स खेले जिससे उनकी टीम 20-30 रनों से पीछे रह गई.'

गावस्कर ने कहा कि कायरल पॉवेल ने अर्धशतक के बाद अपना विकेट खराब शॉट खेलकर गंवाया. जबकि शाई होप और रोवमैन पॉवेल से भी ऐसी ही गलतियां हुईं. अगर उन्होंने स्कोरकार्ड को देखा होता तो उन्हें अहसास होता कि अभी कई ओवर्स बचे हैं और फिर वे ऐसे खराब शॉट्स नहीं खेलते.

गावसकर ने कहा कि 'विराट ने अपना पहला हवाई शॉट शतक पूरा होने के बाद खेला. दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पारी को बहुत अच्छे तरीके से सेट किया. हालांकि उन्होंने भारतीय फील्डिंग को लेकर कुछ सवाल उठाए. उनका मानना है कि टीम इंडिया को इस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है.

भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज़ से मिले 322 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया था. सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज से विशाखापतनम में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget