एक्सप्लोरर

प्रदूषण की वजह से दिल्ली से बाहर मैच शिफ्ट कर पाना संभव नहीं: बीसीसीआई

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बावजूद शिफ्ट नहीं हो सकेंगे दिल्ली में खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी मैच.

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या एक गंभीर रूप लेती जा रही है. ऐसे में दिल्ली में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों को लेकर बीसीसीआई ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया है जिससे की अब इस खराब हवा में खेल रहे खिलाड़ियों की कहीं कोई सुनवाई नज़र नहीं आती.

शुक्रवार को बीसीसीआई ने दिल्ली की हवा बेहतर होने तक दिल्ली के सभी मैच बाहर शिफ्ट करने की मांग को नकार दिया है. मौजूदा समय में दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला मैदान पर रेलवे और मुंबई के बीच मुकाबला खेला रहा है. जबकि दिल्ली अंडर 23 की टीम बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले खेल रही है.

'वाह क्रिकेट' से खास बातचीत में बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'हमने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की खबरें देखी हैं, साथ ही उन खिलाड़ियों को बारे में भी सुना है जो मास्क लगाकर दिल्ली में खेलने के लिए मजबूर हैं. लेकिन टूर्नामेंट में इस समय मैचों को दिल्ली से कहीं और शिफ्ट कर पाना संभव नहीं है. पिछले साल नवंबर के आखिर में ऐसी स्थिती देखने को मिली थी लेकिन इस बार ये जल्दी है. ऐसे में किसी भी एक महीने क निर्धारित समय को ध्यान में रखकर मैचों को शिफ्ट नहीं किया जा सकता.'

बीसीसीआई की ओर से उन्होंने ये भी कहा कि 'इस सीज़न दिल्ली में बहुत से मैच होने हैं. अलग-अलग उम्र के खिलाड़ियों के मुकाबले खेले जाएंगे. ऐसे में एक मैच को शिफ्ट करने का मतलब है सभी मैचों कि दिल्ली से स्थानांतरित करना. इस समय ये बिल्कुल भी संभव नहीं है.'

इसके साथ ही बीसीसीआई के अधिकारी ने इस बात की भी संभावना जताई कि 'अगर दिल्ली से मैच शिफ्ट किए जाते हैं तो फिर इस बात की क्या गारंटी है कि एनसीआर यानि हरियाणा और यूपी में खेलने वाली टीमें भी इस तरह की ही मांग नहीं करेंगी.'

हालांकि दिल्ली की रणजी टीम अभी नेट्स में प्रेक्टिस कर रही है और उसका पहला मैच 12 नवंबर से खेला जाना है.

दिल्ली की प्रदूषण के स्तर दिन ब दिन और बदतर होता जा रहा है. खुद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी ये अलर्ट जारी कर दिया है कि दिल्ली के नागरिक बाहर जॉगिंग के लिए या घरों से बाहर जितना कम हो सके उतना ही निकले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget