एक्सप्लोरर

एमएसके प्रसाद बोले, 'रिषभ पंत के विकल्प के तौर पर सभी फॉर्मेट में तैयार किए जा रहे हैं खिलाड़ी'

एमएसके प्रसाद ने कहा है कि रिषभ पंत अब भी बतौर विकेटकीपर टीम की पहली पसंद है जबकि उनका बैकअप भी तैयार हो रहा है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बावजूद भारतीय टीम के लिए इकलौती चिंता की वजह बने रिषभ पंत को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. लगातार मिल रहे मौकों का फायदा नहीं उठाने पर अब रिषभ पंत के बैकअप पर भी चर्चा हो रही है. इसी बीच टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि रिषभ पंत अब भी बतौर विकेटकीपर टीम की पहली पसंद है. जबकि उनके विकल्प के तौर पर खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एमएसके प्रसाद ने साफ कहा कि टीम इंडिया का ये 21 वर्षीय बाएं हाथ का बल्लेबाज़ टीम की पहली पसंद है. उन्होंने कहा, ''हम लोग रिषभ पंत के वर्कलोड पर नज़र रख रहे हैं. निश्चित तौर पर हम सभी फॉर्मेट में उनके बैकअप के तौर पर भी खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं. हमारे पास युवा केएल भरत के रूप में खिलाड़ी है जो इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं इंडिया ए और डॉमेस्टिक क्रिकेट में शॉर्टर फॉर्मेट में इशान किशन और संजू सैमसन भी अच्छा कर रहे हैं.'' हाल में गौतम गंभीर से लेकर हरभजन सिंह और सुनील गावस्कर ने भी संजू सैमसन को टीम इंडिया के भविष्य के रूप में बताया था. उनकी नज़र में इस खिलाड़ी को अब टीम इंडिया का टिकट मिल जाना चाहिए. हालांकि चयनकर्ता अब भी रिषभ पंत पर ही भरोसा बनाए हुए हैं. एमएसके ने आगे कहा, ''मैंने पहले भी कहा है कि विश्वकप के बाद से ही हम रिषभ पंत की प्रगति पर ध्यान लगाए हुए हैं. हमें उनके टैलेंट को ध्यान में रखते हुए उनके साथ धैर्य से काम लेना होगा.'' रिषभ पंत को विश्वकप से लेकर वेस्टइंडीज़ दौरा और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी मौका मिला है. लेकिन वो अब तक कोई कमाल का प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में खेले गए मैच में तो वो बिल्कुल साधारण स्थिति में बल्लेबाज़ी के लिए उतरे लेकिन एक बार फिर से फेल होकर चलते बने.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget