एक्सप्लोरर

WCL 2025: 'पता नहीं इंडिया अब किस मुंह से...', सेमीफाइनल रद्द होने के बाद शाहिद अफरीदी का जहरीला बयान वायरल

IND vs PAK WCL 2025 Semi Final: इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच गुरुवार को होने वाला सेमीफाइनल मैच रद्द हो गया है. इस बीच शाहिद अफरीदी का इस मैच को लेकर दिया गया बयान वायरल हो रहा है.

इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस सेमीफाइनल मैच रद्द होने की आधिकारिक घोषणा हो गई है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स 2025 का ये पहला सेमीफाइनल था, जो गुरुवार 31 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाना था. कप्तान युवराज सिंह समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों ने बड़ा मुकाबला होने के बावजूद पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने का फैसला किया. इस बीच शाहिद अफरीदी का बयान वायरल हो रहा है, जो उन्होंने इस मैच को लेकर दिया. इसके बाद उनकी काफी बेइज्जती हो रही है.

शाहिद अफरीदी पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान हैं, उनकी टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में बिना हारे सेमीफाइनल तक पहुंची थी. इसमें उनका सामना इंडिया के साथ होना था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने देश को मैच से ऊपर रखते हुए नहीं खेलने का फैसला किया. हालांकि अफरीदी को लगा था कि अब भारतीय खिलाड़ी हमारे साथ खेलेंगे क्योंकि ये सेमीफाइनल है, तभी तो उन्होंने ऐसा बयान दिया था.

शाहिद अफरीदी का बयान वायरल

शाहिद अफरीदी को लगा था कि अब सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस मैच से हटने का फैसला नहीं कर सकती. वह इसको लेकर आश्वस्त थे. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया, अब इंडिया पता नहीं किस मुंह के साथ खेलेगा लेकिन खेलेगा हमारे साथ ही."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Niche Lifestyle (@nichelifestyle)

भारतीय खिलाड़ियों ने इससे पहले लीग स्टेज में भी पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेला था. सेमीफाइनल में भी खिलाड़ियों ने यही किया, जिसके बाद शाहिद अफरीदी की उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बेइज्जती भी हो रही है.

भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल रद्द होने पर WCL का आधिकारिक बयान

बयान में कहा गया, "वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में, हमने हमेशा खेल की ताकत में विश्वास किया, जो दुनिया को प्रेरित और सकारात्मक बदलाव लाती है. हालांकि, जनता की भावनाओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए, क्योंकि हम सब कुछ हमारे दर्शकों के लिए ही करते हैं. हम इंडिया चैंपियंस के सेमीफाइनल से हटने के फैसला का सम्मान करते हैं और हम पाकिस्तान चैंपियंस की प्रतिस्पर्धा तत्परता का भी सम्मान करते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रद्द हो गया है. परिणामस्वरुप, पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गया है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget