एक्सप्लोरर

World Cup 2019: विश्वकप टीम में मिली जोफ्रा आर्चर, डॉसन और जेम्स विन्स को जगह

World Cup 2019: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज अपने अपने 15 सदस्यों के दल की ऐलान कर दिया. उन्होंने विश्वकप के लिए अपने फाइनल स्कवॉड में जोफ्रा आर्चर को शामिल कर लिया है.

विश्वकप 2019 की शुरुआत से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भी अपने दल में बदलाव करने का फैसला किया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज अपने अपने 15 सदस्यों के दल की ऐलान कर दिया. उन्होंने विश्वकप के लिए अपने फाइनल स्कवॉड में जोफ्रा आर्चर को शामिल कर लिया है. जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टीम में रखा गया था और विश्वकप के लिए स्टैंड बाय के तौर पर रखा था. जोफ्रा को लेफ्ट आर्म स्पिनर डेविड विली के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है.

जोफ्रा के अलावा टीम में लिआम डॉसन और जेम्स विन्स को भी टीम में शामिल किया गया है. लिआम डॉसन को जो डेनली जबकि जेम्स विन्स को एलेक्स हेल्स के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है.

जोफ्रा ने हाल में पाकिस्तान के खिलाफ खेले 2 वनडे और आयरलैंड के खिलाफ खेले एक वनडे में खुद के प्रदर्शन से टीम और सलेक्टर्स को खासा प्रभावित किया. उन्होंने लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी की. साथ ही यॉर्कर को लेकर उनकी सटीकता से भी सभी खासे प्रभावित हुए. जिसकी वजह से सलेक्टर्स ने उन्हें टीम में चुनने का फैसला किया है.

लिआम डॉसन ने देश के लिए आखिरी वनडे मुकाबला पिछले साल अक्टूबर महीने में खेला था. डॉसन लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज़ी करते हैं साथ ही वो बल्ले से भी अपना हाथ दिखा सकते हैं. उन्हें जो डेनली के स्थान पर टीम में चुना गया. जो मिले कुछ मौको पर सलेक्टर्स को प्रभावित करने में असफल रहे. जो डेनली हाल में मिले दो मौकों में सिर्फ 6 ओवर गेंदबाज़ी कर पाए. साथ ही उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बनाए.

हाल में डॉसन ने वनडे कप में कमाल का खेल दिखाया है, जिसकी मदद से उनकी टीम हेम्पशायर ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. जो कि 25 मई को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में डॉसन ने 18 विकेट चटकाए, साथ ही 274 रन भी बनाए हैं.

जबकि बल्लेबाज़ी में भी इंग्लैंड टीम में एक बदलाव देखने को मिला है. एलेक्स हेल्स ड्रग्स टेस्ट फेल करने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सस्पेंड हो गए हैं. जिसकी वजह से जेम्स विन्स को टीम में शामिल किया गया है.

ऐसी है इंग्लैंड की टीम: इओन मॉर्गन(कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जेम्स विन्स, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, लिआम प्लंकेट, टॉम कुरन, लिआम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget