एक्सप्लोरर

WATCH: 'सुपरमैन' जडेजा ने बिना बैलेंस बनाए कर दिया ख्वाजा को रन-आउट

रविन्द्र जडेजा ने एक के एक बाद एक दो कमाल करके एक बार फिर से टीम इंडिया की मैच में वापसी करवा दी है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर रविन्द्र जडेजा ने एक के एक बाद एक दो कमाल करके एक बार फिर से टीम इंडिया की मैच में वापसी करवा दी है.

जहां पहले जडेजा ने ख्वाजा को आउट कर टीम इंडिया का काम आसान किया. वहीं इसके बाद उन्होंने हैंड्सकॉम्ब का विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया. लेकिन यहां पर जडेजा के रन-आउट की बात करना ज्यादा ज़रूरी है क्योंकि इस तरह का रन-आउट हर रोज़ मैदान पर देखने को नहीं मिलता.

जी हां, आज मैच के 19वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने कवर पॉइंट की दिशा में एक शॉट खेला और रन लेने की कोशिश करने लगे. लेकिन ख्वाजा से यहीं गलती हो गई कि उन्होंने ये नहीं देखा कि उस जगह टीम इंडिया का सबसे तेज़ फील्डर रविन्द्र जडेजा खड़ा है.

जडेजा ने दौड़ लगाते हुए एक हाथ से गेंद को लपका और बिना बैलेंस बनाए ऐसा थ्रो मारा कि गेंद सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर जाकर स्टम्पस पर लग गई. ख्वाजा इस समय क्रीज़ से बिल्कुल बाहर थे. यानि वो क्रीज़ में पहुंच भी नहीं सके और जडेजा ने पलक झपकते ही उन्हें रन-आउट कर दिया.

देखें वीडियो: 

जिस समय ख्वाजा रन-आउट हुए तो उनके और मार्श के बीच 56 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी थी. जो कि भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा रही थी. ख्वाजा 21 रन बनाकर रन-आउट हुए. 82 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिराने के बाद जडेजा ने 134 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया.

उन्होंने 28वें ओवर में गेंद फेंकी जिसपर हैंड्सकॉम्ब ने स्वीप करने की कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहे और धोनी ने गिल्लियां उड़ा दीं. हैंड्सकॉम्ब भी 20 रन बनाकर चलते बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget