WATCH: जीत के जश्न में केक काटते रोहित को धोनी-जडेजा ने गुब्बारे से डराया
ऐसे मना जीत का जश्न: केक काटने आए रोहित को धोनी ने डराया, रोहित ने जाधव के मुंह पर लगा दिया केक.
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के सफाए के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज़ पर भी अपना कब्ज़ा जमा लिया है. टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज़ को 3-1 से जीतकर सीरीज़ का सफल अंत किया है. इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी वापस होटल लौटे जहां पहुंचकर उन्होंने विंडीज़ के खिलाफ इस जीत का जश्न मनाया.
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने होटल पहुंचकर केक काटा और सेलीब्रेट किया. इस मौके पर होटल पहुंचते ही होटल स्टाफ ने कप्तान कोहली को केक की ओर आगे बढ़ाया. लेकिन कप्तान ने सीरीज़ के स्टार रोहित शर्मा को आगे बुलाया और उनसे केक काटने के लिए कहा. रोहित जैसे ही केक काटने के लिए आगे आए तो उनके पीछे खड़े धोनी के हाथों में गुब्बारे थे. धोनी ने चुपचाप इशारे से जडेजा को बुलाया और उनसे कहा कि वो इस गुब्बारे को रोहित के कान के पास फोड़ दे. जडेजा ने तुरंत आकर केक काट रहे रोहित के कान के पास गुब्बारा फोड़ दिया. जिससे रोहित एकदम से डर गए और पूरी टीम ठहाके लगाकर हंसने लगी.
इसके बाद रोहित शर्मा ने केक काटा, जैसे ही उन्होंने केक काटा तो केदार जाधव सबसे आगे केक लेने के लिए पहुंचे. लेकिन रोहित ने यहां पर शरारत करते हुए जाधव के मुंह पर ही पूरा केक लगा दिया. जिसे देखकर पूरी टीम हंसने लगी.
बीसीसीआई ने खुद टीम इंडिया के जश्न के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया.
अब टीम इंडिया चार नवंबर से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए मैदान पर उतरेगी.
देखें ये वीडियो:
Back at the team hotel after an early wrap and it is time to celebrate.🏆 #TeamIndia #INDvWI pic.twitter.com/qW7mtAoXgq
— BCCI (@BCCI) November 1, 2018
Source: IOCL
















