एक्सप्लोरर

WATCH: मैदान पर 'स्पाइडर-मैन' ने लपका शानदार कैच, कोहली रह गए हैरान

अंतिम दो ओवरों में गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से आरसीबी की इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 11 में उम्मीदें ज़िंदा हैं. बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: अंतिम दो ओवरों में गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से आरसीबी की इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 11 में उम्मीदें ज़िंदा हैं. बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया.

इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अब आईपीएल सीज़न 11 के प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार बन गई है.

हैदराबाद ने टॉस जीतकर बेंगलोर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. इस सीजन में अभी तक सबसे मजबूत माना जाने वाला हैदरबाद का गेंदबाजी आक्रमण बेंगलोर के आगे पस्त दिखा. बेंगलोर ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए. हैदराबाद ने बेहद संघर्ष किया लेकिन वो पूरे ओवर खेलने के बाद तीन विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी.

लेकिन इस मुकाबले में एक ऐसा कैच भी देखने को मिला. जिसपर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है क्योंकि कोई भी साधारण इंसान इस तरह से हवा में उछलते हुए ऐसा कैच शायद ही लपक पाए.

219 रनों का पीथा करने उतरी हैदराबाद के लिए शिखर धवन (18) और एलेक्स हेल्स (37) ने 47 रन जोड़े. इसके बाद शिखर धवन आउट होकर लौट गए.

लेकिन इसके बाद भी आरसीबी के लिए खतरनाक साबित होते दिख रहे विस्फोटक बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स क्रीज़ पर मौजूद थे. हेल्स ने कप्तान विलियमसन के साथ तेजी से रन बटोरे और आठ ओवरों में टीम का स्कोर 64 रन पहुंचा दिया. मोईन अली के इसी ओवर में हैदराबाद की टीम एक बड़ा झटका लग गया. जी हां, एलेक्स हेल्स मोईन अली की गेंद पर आउट हो गए. लेकिन ये विकेट गेंदबाज़ से ज्यादा फील्डर के खाते में जाना चाहिए.

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अली की गेंद पर डिविलियर्स ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलते हुए एक हाथ से हेल्स का इतना शानदार कैच पकड़ा कि मैदान पर मौजूद और मैच देख रहे किसी भी दर्शक को इस पर यकीन नहीं हुआ. एबी डीविलिर्स आसानी से छह रनों के लिए जा रही गेंद को बाउंड्री के अंदर से एक हाथ से खीच लाए.

देखें ये कैच: 

इस कैच की तारीफ खुद कप्तान विराट कोहली ने भी की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'आज मैंने स्पाइडर-मैन को लाइव देखा.' वहीं मोईन अली ने अपनी गेंदबाजडी पर इस शानदार कैच के बारे में कहा कि ऐसा कैच सिर्फ और सिर्फ एबी डीविलियर्स ही पकड़ सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget