एक्सप्लोरर

WATCH: मैदान पर दिखा एमएस धोनी का 'हेलीकॉप्टर' सेलीब्रेशन


WATCH: मैदान पर दिखा एमएस धोनी का 'हेलीकॉप्टर' सेलीब्रेशन

नई दिल्ली/बर्मिंघम: मिडिल और डेथ ओवर्स में भारतीय गेंदबाज़ों के जलवे के साथ ही आज मैदान पर एमएस धोनी का हेलीकॉप्टर सेलिब्रेशन भी देखने को मिला. केदार जाधव की बेहतरीन गेंद पर तमीम इकबाल बोल्ड हुए और एमएस धोनी का इस सेलिब्रेशन ने सभी फैंस के दिल जीत लिए. 


जिस समय भारतीय टीम को अहम विकेट की दरकार थी. उस समय केदार जाधव ने आकर बांग्लादेश की पारी के 28 वें ओवर में तमीम इकबाल का अहम विकेट चटकाकर टीम इंडिया को अहम सफलता दिलाई. लेकिन भारतीय फैंस के लिए इस विकेट से भी ज्यादा आकर्षक रहा एमएस धोनी का सेलिब्रेशन. जैसे ही गेंद स्टंप पर लगी धोनी ने बेहद अनोखे अंदाज़ में अपना हाथ हेलिकॉप्टर स्टाइल में घुमा दिया. जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर भी इसका ज़िक्र किया. 



बेहद कम मौकों पर माही इस तरह के अनोखे अंदाज़ में जश्न मनाते हुए नज़र आते हैं. 


भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाज़ी से बांग्लादेश को महज़ 264 रनों पर रोक दिया. बर्मिंघम में खेले जा रहे चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार की आग उगलती गेंदों के आगे बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रही. 


बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल(70 रन) और मुश्फिकुर रहीम(61 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़े मैच में अपने बल्ले का जौहर नहीं दिखा सका. 


भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि जडेजा को 1 विकेट मिला. 


भारतीय टीम को फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए अब इस मुकाबले को जीतना बेहद ज़रूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget