एक्सप्लोरर

WATCH India vs Australia: फिंच को बोल्ड कर भुवनेश्वर कुमार ने पूरा किया 100वां वनडे विकेट

India vs Australia: भुवनेश्वर कुमार ने पारी की तीसरे ओवर में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका देते हुए उनके कप्तान एरॉन फिंच को वापस पवेलियन भेज दिया.

टेस्ट सीरीज़ के बाद दोनों टीमें अब शॉर्टर फॉर्मेट में भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में मेज़बान टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. यानि कि पहले वनडे भारतीय कप्तान विराट कोहली टॉस हार गए हैं.

लेकिन टॉस हारने के बाद भी टीम इंडिया के शॉर्टर फॉर्मेट स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया को पारी के तीसरे ओवर में ही पहली खुशखबरी दे दी है. चार मैचों की लंबी टेस्ट सीरीज़ में अपनी पारी का इंतज़ार करते रहे भुवनेश्वर ने पहले वनडे में आते ही अपना कमाल दिखा दिया.

भुवनेश्वर कुमार ने पारी की तीसरे ओवर में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका देते हुए उनके कप्तान एरॉन फिंच को वापस पवेलियन भेज दिया. इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने वनडे क्रिकेट में अपना 100वां विकेट भी पूरा कर लिया है. उन्होंने अपने 95वें वनडे में ये कारनामा पूरा किया.

उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंकी जिसे खेलने की कोशिश में फिंच पूरी तरह से नाकाम हो गए और ये गेंद सीधे विकेटों में जा घुसी. भुवनेश्वर की ये गेंद इतने बेहतरीन तरीके से अंदर स्विंग हुई कि फिंच कुछ समझ ही नहीं पाए. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 11 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए. 

देखें भुवनेश्वर का ये शानदार विकेट: 

इस मैच में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई टीमें एक नई शुरुआत करने उतरी हैं. दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जा रही है. आज जिसका पहला मुकाबला है. जबाकि दूसरा मैच 15 जनवरी और तीसरा वनडे 18 जनवरी को खेला जाएगा.

आज के मैच के लिए टीमें इस प्रकार हैं:
भारतीय टीम: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद.

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एलेक्स कैरी, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेसन बेहरनडॉर्फ, पीटर सिडल, नैथन लायन, जेय रिचर्डसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget