एक्सप्लोरर

Watch: बैजबॉल फेल, हिट हुई जैसबॉल; 4 गेंद में जड़े तीन छक्के

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवें टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने 4 गेंद में 4 छक्के लगाते हुए बैज़बॉल की धज्जियां उधेड़ कर रख दी हैं.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. 7 मार्च को शुरू हुए इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था. इंग्लैंड की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन टीम एक बार दबाव में आते ही ढह गई. इंग्लैंड पहली पारी में केवल 218 रन ही बना पाया. दूसरी ओर भारत के लिए यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने ओपेनिंग की. क्रीज़ पर आने के बाद जायसवाल ने ऐसा खेल दिखाया जिसे देख सब भौंचक्के रह गए.

यशस्वी जायसवाल ने बैज़बॉल की उड़ाई धज्जियां

भारत के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा को शुरुआत में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन यशस्वी जायसवाल के लिए शुरुआत में रन बनाना आसान नहीं रहा. एक समय पर उनके 27 गेंद में केवल 6 रन थे, लेकिन नौवें ओवर में उनपर न जाने क्या भूत सवार हुआ. शोएब बशीर पारी का नौवां ओवर डालने आए, जिसकी पहली 2 गेंद डॉट रहीं मगर अगली 4 गेंदों में उन्होंने 3 लाजवाब छक्के लगाते हुए 'बैज़बॉल' को फेल कर दिया है.

उन्होंने बशीर की तीसरी गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की तरफ आगे बढ़कर छक्का लगाया. हालांकि ओवर की चौथी गेंद डॉट रही, लेकिन पांचवीं गेंद पर उन्होंने कवर की दिशा पर छक्का लगाया. वहीं ओवर का तीसरा छक्का उन्होंने क्लासिक अंदाज में सीधे बल्ले से खेलते हुए मैदान के सामने की तरफ लगाया.

यशस्वी जायसवाल ने अभी तक सीरीज में शानदार खेल दिखाया

यशस्वी जायसवाल ने अभी तक इस सीरीज में 98 से भी ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं और अभी तक एक शतक और एक दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं. उनके बल्ले से दोहरा शतक सीरीज के दूसरे मैच में आया, जहां उन्होंने आक्रामक तरीके से 7 छक्के लगाते हुए 209 रन की शानदार पारी खेली थी. ये भी एक चौंकाने वाला तथ्य है कि जायसवाल इस सीरीज में 26 छक्के लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कुलदीप-अश्विन के जाल में बुरा फंसा इंग्लैंड, 218 रन पर ही ढेर हुई पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget