एक्सप्लोरर

WATCH: धोनी ने की अपील, अंपायर के फैसले का इंतज़ार किए बिना वापस लौट गया बल्लेबाज़

धोनी ने विकेटों के पीछे इतना शानदार स्टम्प किया कि फिर बल्लेबाज़ को थर्ड अंपायर के फैसले का भी इंतज़ार नहीं रहा.

रविन्द्र जडेजा को गेंदबाज़ी के उनके स्पेल में आज भले ही एकमात्र विकेट मिला हो लेकिन उन्होंने उस समय टीम इंडिया को दो सफलताएं दिलाईं जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थी. जी हां, आप चौंक गए होंगे कि मिला एक विकेट और सफलताएं दो. दरअसल पहले तो जडेजा ने एक बेहतरीन रन-आउट कर ख्वाजा को चलता किया. इसके बाद उन्होंने बेहतरीन गेंद पर हैंड्सकॉम्ब को धोनी के हाथों स्टम्प करवा दिया.

लेकिन जडेजा के एकमात्र विकेट में धोनी का अहम योगदान रहा. जिन्होंने आज एक बार फिर से अपने आलोचकों को अपनी शानदार विकेटकीपिंग से जवाब दे दिया है. धोनी ने विकेटों के पीछे इतना शानदार स्टम्प किया कि फिर बल्लेबाज़ को थर्ड अंपायर के फैसले का भी इंतज़ार नहीं रहा.

82 के स्कोर पर उस्मान ख्वाजा के रूप में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिराने के बाद जडेजा ने 134 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया.

उन्होंने 28वें ओवर में गेंद फेंकी जिसपर हैंड्सकॉम्ब ने स्वीप करने की कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहे और धोनी ने गिल्लियां उड़ा दीं. हैंड्सकॉम्ब भी 20 रन बनाकर चलते बने.

लेकिन धोनी की बेहतरीन स्टम्पिंग ने यहां सबका दिल जीत लिया. दरअसल धोनी ने जैसे ही हैंड्सकॉम्ब को स्टम्प किया तो खुद जडेजा, फील्डर्स, अंपायर्स और बल्लेबाज़ को भी इसका अंदाज़ा नहीं था कि वो आउट हैं या नहीं. लेकिन धोनी ने जैसे ही इसके लिए अपील की तो कॉमेंटेटर तो क्या खुद हैंड्सकॉम्ब को भी लग गया कि वो आउट हो गए हैं.

भले ही नियमों के तहत फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर से इस बारे में जाना लेकिन हैंड्सकॉम्ब तो धोनी की अपील से ही वापस पवेलियन लौट गए. थर्ड अंपायर ने भी बाद रीप्ले में देखकर हैंड्सकॉम्ब को क्रीज़ से बाहर पाया और आउट करार दे दिया. 

इतना ही नहीं जडेजा की गेंद पर स्टम्प करके धोनी-जडेजा की जोड़ी ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना दिया है. 

इस जोड़ी ने एक साथ 18 खिलाड़ियों को स्टम्प कर पवेलियन भेजा है जो कि भारत का दूसरा सबसे सफल है. वहीं पहले नंबर पर धोनी के साथ हरभजन सिंह की जोड़ी आती है जिन्होंने मिलकर 19 खिलाड़ियों को स्टम्प आउट किया है. 

देखें वीडियो: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget