एक्सप्लोरर

WATCH: BPL में मोहम्मद शहज़ाद ने विकेटों के पीछे दिखाया धोनी जैसा कमाल, फैंस हैरान

मोहम्मद शहज़ाद बल्ले से तो बहुत बड़ा कमाल नहीं कर सके लेकिन विकेटों के पीछे उन्होंने हूबहू धोनी के स्टाइल में बल्लेबाज़ों को ऐसा चकमा दिया कि फिर सोशल मीडिया पर उनके चर्चे तेज़ हो गए.

बांग्लादेश में जारी बांग्लादेश प्रीमियर लीग भी अब अपने रोमांच के चरम पर पहुंच गया है, जहां पर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी तो नहीं लेकिन उनके नक्शेकदम पर चलने वाले कई खिलाड़ी इस लीग में खेल रहे हैं. ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं अफगानिस्तान के मोहम्मद शहज़ाद जो कि इस टूर्नामेंट में छाए हुए हैं.

चिटगांव विकिंग्स टीम की कमान संभाल रहा ये विकेटकीपर बल्लेबाज़ धोनी का बहुत बड़ा फैन है. इतना ही नहीं इन्होंने इसी पहचान के बूते और अपने प्रदर्शन के दम पर विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है. बीते दिन बीपीएल में अपनी टीम के लिए खेलते हुए शहज़ाद बल्ले से तो बहुत बड़ा कमाल नहीं कर सके लेकिन विकेटों के पीछे उन्होंने हूबहू धोनी के स्टाइल में बल्लेबाज़ों को ऐसा चकमा दिया कि फिर सोशल मीडिया पर उनके चर्चे तेज़ हो गए.

जी हां, कल चिटगांव विकिंग्स और ढाका डायनामाइट्स के बीच मैच खेला गया. जिसमें शहज़ाद की चिटगांव ने पहले खेलते हुए 174 रन बनाए. इसके जवाब में खेलने उतरी ढाका की टीम के ओपनर मिज़ानुर रहमान का विकेट ही चर्चा का विषय बन गया.

दरअसल पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मिज़ानुर ने स्पिनर की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की. लेकिन ये गेंद मिस होते हुए पिछे विकेटों के आगे गिर गई. अब तक मिज़ानुर संभलकर वापस क्रीज़ में पहुंचते की शहज़ाद ने बिल्कुल धोनी के स्टाइल में विकेटों से आगे आए और गेंद को तुरंत उठाकर विकेटों को हिट कर दिया.

गेंद स्टम्प पर लगने से पहले मिज़ानुर अपना बल्ला क्रीज़ में नहीं ला सके और वो आउट होकर वापस लौट गए. फैंस को अधिक अचंभा इस वीडियो को देखकर इसलिए भी है क्योंकि शहज़ाद धोनी जितने फिट नहीं हैं लेकिन धोनी के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने बेहद ही शानदार रन-आउट कर दिया.

देखें वीडियो: 

बाद में शहज़ाद की टीम चिटगांव ने इस मैच को 11 रनों से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. शहज़ाद की कप्तानी में उनकी टीम इस टूर्नामेंट में अब तक 10 में से 7 मुकाबले जीतकर 14 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
भूल जाइए गौतम गंभीर! वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड उड़ा देगा होश
भूल जाइए गौतम गंभीर! वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड उड़ा देगा होश
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget