एक्सप्लोरर

400 रन बनाने वाले लारा ने कहा, वॉर्नर के जरिए मेरा रिकॉर्ड तोड़े जाने का इंतजार कर रहा था

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का रिकार्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन कप्तान टिम पेन द्वारा पारी घोषित किए जाने का कारण वार्नर यह इतिहास रचने से चूक गए.

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट खत्म हो चुका है और यहां ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक पारी और 48 रनों से हरा दिया है. इस टेस्ट की सबसे खास बात रही डेविड वॉर्नर का पहले इनिंग्स में तीहरा शतक जड़ना. वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 7वें ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने ऐसा कारनामा किया. लेकिन इस बीच टीम के कप्तान पेन ने पारी को घोषित कर दिया जिसके चलते वॉर्नर 335 रनों पर नाबाद लौटे. इस दौरान ट्विटर पर कई लोगों ने ये भी कहा कि टिम पेन को वॉर्नर को 400 रन बनाने देना चाहिए था और लारा के 400 रिकॉर्ड को तोड़ने देना चाहिए थे. लेकिन अब लारा ने वॉर्नर की पारी को लेकर खुद ही बड़ी बात कही है. लारा इस बात से हल्के निराश जरूर हुए कि वार्नर उनके रिकार्ड को तोड़ने से वंचित रह गए. ब्रायन लारा के नाम टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकार्ड है. उन्होंने एक टेस्ट की एक पारी में 400 रन बनाए थे. वार्नर पाकिस्तान के साथ जारी दूसरे मैच में 335 रन बनाकर लारा के रिकार्ड की तरफ बढ़ रहे थे कि पेन ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी. लारा उस दिन (बीते शनिवार) एक विज्ञापन के संबंध में एडिलेड में थे और वह वार्नर द्वारा अपने रिकार्ड तोड़ने का इंतजार कर रहे थे. न्यूज कॉर्प ने लारा के हवाले से लिखा है, "वह शानदार पारी थी. मैं समझ सकता हूं, ऑस्ट्रेलिया का मैच जीतना बड़ी बात है और मौसम इसमें बड़ा अहम है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अगर आगे जाती तो मुझे अच्छा लगता. यहां रहते हुए मैं यह देखना पसंद करता. अगर वह कहते, डेविड तुम्हारे पास 12 ओवर हैं. देखते हैं कि क्या आप यह चायकाल तक कर पाते हैं.. यह लाजवाब होता." उन्होंने कहा, "उन्होंने छह विकेट लेकर अपने फैसले को सही साबित किया और आज आप देख सकते हैं कि आज विकेट धीमे हो रही है इसलिए पारी की घोषणा सही समय पर आई." लारा ने माना कि वह एडिलेड ओवल मैदान के लिए निकलने वाले थे, ताकि वह वार्नर द्वारा ऐतिहासिक पल को देख सकें. बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "सर डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ने के बाद मैं उन्हें मेरे रिकार्ड के पीछे भागते देखना पसंद करता. मैं कॉमेंट्री सुन रहा था कि क्या वे मैथ्यू हेडन के 380 के करीब पहुंचे, लेकिन मुझे लगा कि अगर वह 381 तक जाएंगे तो निश्चित तौर पर मेरे रिकार्ड के पीछे भी जाएंगे."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget