एक्सप्लोरर
मोहम्मद अकरम ने अपना नाम लिया वापस, वकार यूनुस की गेंदबाज़ी कोच बनने की संभावनाएं बढ़ी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पांच सदस्यीय पैनल ने गुरुवार को उम्मीदवारों के इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें वकार का दावा सबसे मजबूत मानाजा रहा है.

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के अंदर का माहौल खुलकर सामने आने के बाद टीम के कोच मिकी आर्थर पाकिस्तान टीम से हट गए. इसके बाद से अब एक कोच की तलाश जारी है. लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज़ी कोच को लेकर जो नाम सामने आ रहा है वो है वकार यूनुस का, और ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि यूनुस ही टीम के अगले गेंदबाज़ी कोच भी होंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पांच सदस्यीय पैनल ने गुरुवार को उम्मीदवारों के इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की. वकार को कोच नियुक्त करने की संभावना बढ़ गई है क्योंकि एक अन्य पूर्व टेस्ट गेंदबाज मोहम्मद अकरम ने अपना आवेदन वापस ले लिया है जबकि इंतिखाब आलम की अगुआई वाले पीसीबी पैनल ने एक अन्य पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज जलालुद्दीन को साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए आमंत्रित नहीं किया. पीसीबी पैनल ने मुख्य कोच के पद के लिए भी साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक और पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान निजी तौर पर मुख्य कोच के पद के लिए पेश हुए जबकि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोन्स ने स्काइप के जरिए इंटरव्यू दिया.
और पढ़ें


















