एक्सप्लोरर

4472 दिन बाद रणजी मैच खेलेंगे Virat Kohli, 28 जनवरी को टीम के साथ करेंगे प्रैक्टिस; सामने आया बड़ा अपेडट

Virat Kohli: विराट कोहली अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे. वह 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ 13 साल बाद रणजी मैच खेलेंगे.

Virat Kohli, Ranji Trophy: विश्व क्रिकेट के 'किंग' यानी विराट कोहली एक बार फिर घरेलू क्रिकेट खेलते दिखेंगे. विराट कोहली 4,472 दिन बाद रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे. वह 30 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी के आखिरी राउंड मैच में अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए खेलेंगे. रिपोर्ट की मानें तो विराट मंगलवार को दिल्ली की टीम से जुड़ जाएंगे. 

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा सहित कई भारतीय स्टार खिलाड़ी हाल ही में रणजी ट्रॉफी में खेलते दिखे थे. वे 23 जनवरी से शुरू होने वाले मैच में खेले. हालांकि, विराट गर्दन में दर्द होने की वजह से उस मैच में नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह रेलवे के खिलाफ दिल्ली के मैच से वापसी के लिए तैयार हैं. हाल ही में कोहली को रेड बॉल से टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर के साथ अभ्यास करते देखा गया था. 

रणजी ट्रॉफी का लीग स्टेज 2 फरवरी को समाप्त होगा. इसके चार दिन बाद भारत को इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी को पहला वनडे मैच खेला जाएगा. विराट इस सीरीज में भी खेलते दिखेंगे और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खुद को तैयार करेंगे. 

नवंबर 2012 में आखिरी बार रणजी खेले थे विराट 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली आखिरी बार रणजी मैच नवंबर, 2012 में खेले थे. उस मैच में टीम इंडिया के वर्तमान कोच गौतम गंभीर, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी खेले थे. रणजी में विराट ने 23 मैचों में करीब 50 की औसत से 1574 रन बनाए हैं. 

पर्थ टेस्ट में लगाया था शतक, लेकिन फिर... 

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेले थे. इस सीरीज के पहले टेस्ट में विराट ने शानदार शतक लगाया था, लेकिन फिर उनका बल्ला खामोश हो गया. भारत ने यह सीरीज भी गंवा दी. इसके बाद ही बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों से रणजी ट्रॉफी में खेलने को कहा था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget