एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: इतिहास रचने के मुहाने पर खड़े हैं विराट कोहली, बस 21 रन बनाने की है जरूरत

WTC Final 2023: विराट कोहली के पास डब्लूटीसी फाइनल में दो बड़े मुकाम हासिल करने का मौका है. इस लिस्ट में हालांकि सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं.

WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेले जाने वाले डब्लूटीसी फाइनल में सभी की नज़रें विराट कोहली पर हैं. विराट कोहली वो गेम चेंजर खिलाड़ी हैं जिनकी एक पारी भारत को डब्लूटीसी चैंपियनशिप का खिताब दिला सकती है. इतना ही नहीं विराट कोहली के पास बड़ी पारी खेलकर इतिहास रचने का भी मौका है.

दरअसल, विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं. इस मुकाम को हासिल करने के लिए विराट कोहली को 21 रन बनाने की जरूरत है. विराट कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर, लक्ष्मण, द्रविड़ और पुजारा वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

इसी मुकाबले में विराट कोहली के पास एक और बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका है. अगर विराट कोहली डब्लूटीसी फाइनल में 55 रन से ज्यादा की पारी खेलते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. विराट कोहली से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं विराट कोहली

टीम इंडिया को विराट कोहली से इसलिए भी बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है क्योंकि वो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. विराट कोहली ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल सीजन 16 में 600 से ज्यादा रन बनाए. विराट कोहली के बल्ले का ही कमाल था कि आरसीबी की टीम अंत तक प्लेऑफ की रेस में बनी हुई थी.

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली शानदार वापसी कर चुके हैं. बीते एक साल में विराट कोहली ने तीनों ही फॉर्मेट में शानदार फॉर्म दिखाया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में भी विराट कोहली ने बेहतरीन शतक जड़ा था. विराट कोहली की एक और अच्छी पारी इंडिया को डब्लूटीसी चैंपियन बना सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget