एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने साल 2019 को किया याद, कहा- उस 30 मिनट को बदलना चाहता था

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के बाद विराट ने कहा कि हमारे लिए ये साल काफी अच्छा रहा. लेकिन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के वो 30 मिनट मैं कभी नहीं भूला सकता.

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2019 काफी शानदार रहा लेकिन इस बीच कप्तान को एक हार का मलाल रह गया. विराट आज भी साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल हार को भुला नहीं पाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच को लेकर कप्तान ने कहा कि मैं अभी भी कई बार उस 30 मिनट के बारे में सोचता हूं जिसके भीतर हमें न्यूजीलैंड के हाथों वर्ल्ड कप 2019 में हार मिली थी. इस दौरान भारतीय टॉप ऑर्डर को ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन ने उड़ा कर रख दिया. विराट ने कहा कि, '' इंग्लैंड में जिस तरह से हुआ वो हमें शायद बदलना चाहिए था लेकिन शायद हमारी किस्मत में यही था. ऐसे में हम काफी कठिन मैचों से गुजरे हैं जिसके बाद आज हम यहां तक पहुंचे हैं और मुझे इस बात पर काफी गर्व महसूस होता है. '' वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के बाद विराट ने कहा कि हमारे लिए ये साल काफी अच्छा रहा. हमने इस दौरान पेसर्स को टीम में शामिल किया जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तो वहीं कुछ समय के लिए स्पिनर्स पर फोकस नहीं किया जिससे भारतीय कंडिशन पर हमें फायदा मिला. विराट ने अपने तेज अटैक की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पास कई सारे तेज गेंदबाज हैं जो कहीं भी और कभी भी गेंदबाजी कर सकते हैं और विरोधी टीम को चौंका सके हैं. ऐसे में अगर हम विदेशी धरती पर जाकर एक नहीं बल्कि पूरी सीरीज जीतते हैं तो हमारे लिए ये बहुत बड़ी बात होगी. बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2019 का अंत बेहतरीन ढंग से किया. टीम ने वेस्टइंडीज को 2-1 से वनडे सीरीज हराई. अब टीम इंडिया को अगले साल में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलियाई से सीरीज खेलनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget