एक्सप्लोरर

Virat Kohli Retirement: क्रिकेट में ‘विराट’ संन्यास, रोहित के बाद कोहली ने कहा टेस्ट को अलविदा

Virat Kohli Retirement From Test Cricket: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है.

Virat Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. कोहली ने सोमवार 12 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की जानकारी दी.

विराट कोहली का रिटायरमेंट पोस्ट

विराट कोहली ने टेस्ट जर्सी में अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा.

टेस्ट क्रिकेट ने मुझे उम्मीद से कहीं अधिक दिया है- विराट कोहली

कोहली ने आगे लिखा, "वाइट जर्सी में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है. शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह सही लग रहा है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है."

"मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया.मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली ने टेस्ट डेब्यू कब किया था?

विराट कोहली ने 20 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू मैच खेला था. डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 4 और दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे.

विराट कोहली ने आखिरी टेस्ट कब खेला था?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवा टेस्ट विराट कोहली का आखिरी टेस्ट साबित हुआ. 3 जनवरी से 5 जनवरी के बीच खेले गए इस टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने 17 रन बनाए थे. अपने करियर की अंतिम टेस्ट पारी में उन्होंने 6 रन बनाए थे.

कैसा रहा विराट कोहली का टेस्ट करियर

इन 14 सालों के टेस्ट करियर में विराट कोहली ने 123 मैचों की 210 पारियों में कुल 9230 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर 254 रनों का है, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था. विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 31 अर्धशतक और 30 शतक ठोके हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 में चाहिए थे 46, तिलक और नितीश ने भारत को जिताया दूसरा टी20; NZ के जबड़े से छीनी जीत
18 में चाहिए थे 46, तिलक और नितीश ने भारत को जिताया दूसरा टी20; NZ के जबड़े से छीनी जीत
Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
IND vs NZ 2nd T20I: 41 पर 3 विकेट, फिर न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 181 का लक्ष्य; फिलिप्स-जैकब्स चमके
41 पर 3 विकेट, फिर न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 180 का लक्ष्य; फिलिप्स-जैकब्स चमके
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget