एक्सप्लोरर

Virat Kohli in T20: पिछले तीन सालों में रोहित से बेहतर रहे विराट, 56 की औसत से बनाए रन, 10 पारियों में जड़े पांच अर्धशतक

Virat kohli: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की फॉर्म भले ही कैसी भी हो पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आंकड़े उनके पक्ष में हैं. पिछले तीन सालों में विराट भारत के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज हैं.

Virat Kohli in T20: भारतीय क्रिकेट में पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) की फॉर्म इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. टी20 विश्वकप 2022 (T20 World Cup) में कोहली के खेलने को लेकर सभी एक्सपर्ट अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट ने पिछली 75 पारियों में एक भी शतक नहीं लगाया है. उन्होंने आखिरी बार साल 2019 में शतक जड़ा था. इंग्लैंड (England) के खिलाफ कोहली को आखिरी दो टी20 और वनडे सीरीज में शामिल किया गया है. वहीं खबरों के मानें तो विंडीज (West Indies) दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए कोहली ने ब्रेक की मांग की है. विराट के इस ब्रेक पर अब सवाल उठने लगे हैं.

पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड
विराट (Virat kohli) की फॉर्म भले ही कैसी भी हो पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आंकड़े उनके पक्ष में हैं. पिछले तीन सालों में विराट भारत के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज हैं. जनवरी 2019 से कोहली ने 29 पारियों में 56.45 की औसत से 1129 रन बनाए हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस दौरान 36 पारियों में 31.42 की औसत से 1100 रन बनाए हैं. वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने 30 पारियों में 38.85 की औसत से 1049 रन बनाए हैं. 

2019 से टी20 में भारतीय खिलाड़ियों का औसत

  • विराट कोहली- औसत: 56.45
  • रोहित शर्मा- औसत: 31.42
  • केएल राहुल- औसत: 38.85
  • श्रेयस अय्यर- औसत: 39.04
  • ऋषभ पंत- औसत: 24.33

10 पारियों में 5 अर्धशतक
विराट (Virat kohli) ने पिछली 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 5 अर्धशतक लगाए हैं. कोहली ने अपना पिछला टी20 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेला था. उस मुकाबले में विराट ने 52 रन बनाए थे. 24 अक्टूबर 2021 को कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 57 रन की पारी खेली थी. वहीं उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में नाबाद 77 और 73 रन जड़े थे.

पिछली 10 पारियों में विराट कोहली का प्रदर्शन

रन

खिलाफ

मैदान

तारीख

52

वेस्टइंडीज

कोलकाता

18 फरवरी 2022

17

वेस्टइंडीज

कोलकाता

16 फरवरी 2022

2*

स्कॉटलैंड

दुबई

5 नवंबर 2021

9

न्यूजीलैंड

दुबई

31 अक्टूबर 2021

57

पाकिस्तान

दुबई

24 अक्टूबर 2021

80*

इंग्लैंड

अहमदाबाद

20 मार्च 2021

1

इंग्लैंड

अहमदाबाद

18 मार्च 2021

77*

इंग्लैंड

अहमदाबाद

16 मार्च 2021

73*

इंग्लैंड

अहमदाबाद

14 मार्च 2021

0

इंग्लैंड

अहमदाबाद

12 मार्च 2021

ये भी पढ़ें...

Virat Kohli Vivo Ads: खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट को एक और झटका, इस कंपनी ने विज्ञापनों पर लगाई रोक

Watch: हॉकी विश्व कप में गोल करने के बाद खिलाड़ी ने बॉयफ्रेंड को किया किस, वायरल हो रहा प्रपोज़ करने का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget