एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी दो टेस्ट से पीछे हट सकते हैं विराट कोहली, यह है वजह

दिसंबर और जनवरी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. विराट कोहली के इस सीरीज के आखिरी दो टेस्ट नहीं खेलने की आशंका है.

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होगी. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इंडियन क्रिकेट टीम को तीन वनडे, तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी और चार टेस्ट मैच खेलने हैं. लेकिन ऐसी जानकारी सामने आई है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी दो टेस्ट से पीछे हट सकते हैं क्योंकि जनवरी में वह पिता बनने वाले हैं.

कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. कोहली के दो टेस्ट नहीं खेलने पर बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि उम्मीद की जा रही कि कोहली 17 दिसंबर से शुरू होने वाली श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के बाद छुट्टी ले सकते हैं.

इस वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''बीसीसीआई ने हमेशा माना है कि परिवार प्राथमिकता है. इस मामले में अगर कप्तान पितृत्व अवकाश लेने का फैसला करते हैं, तो वह पहले दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध होंगे.''

राहुल को मिल सकती है जगह

बीसीसीआई ने पिछले कई वर्षों से क्रिकेटरों को पितृत्व अवकाश लेने के लिए प्रोत्साहित किया है और भारत के कप्तान और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के लिए भी यह अलग नहीं होगा. सूत्र ने कहा, ''सामान्य स्थिति में वह बच्चे के जन्म के बाद वापस आ सकते थे, ऐसे में वह एक टेस्ट के लिए टीम से बाहर होते. कोविड-19 के कारण 14 दिनों के पृथकवास के दौरान हालांकि फिर से टीम में वापसी करना मुश्किल होगा. ऐसी स्थिति में लोकेश राहुल को मध्यक्रम में मौका मिल सकता है.''

चार टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला के मैच एडिलेड (दिन-रात्रि, 17 से 21 दिसंबर), मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर), सिडनी (सात से 11 जनवरी 2021) और ब्रिसबेन (15 से 19 जनवरी) में आयोजित किए जाएंगे.

संभावना है कि रोहित शर्मा टेस्ट श्रृंखला से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएं. टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल और पृथवी शॉ मौजूद हैं, ऐसे में टीम को कोहली की कमी मध्यक्रम में खलेगी. बीसीसीआई भारतीय टीम के साथ 11 नवंबर को रोहित को भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेज सकती है.

रोहित शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर, टीम इंडिया में वापसी को लेकर सामने आई अहम जानकारी

IPL 2020: दिल्ली को टक्कर देने के लिए तैयार है हैदराबाद, होल्डर ने बताया खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी
113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget