एक्सप्लोरर

IPL 2020: दिल्ली को टक्कर देने के लिए तैयार है हैदराबाद, होल्डर ने बताया खास प्लान

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच क्वालिफायर टू मैच खेला जाएगा. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रविवार को खेले जाने वाले क्वालिफायर टू में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी. हैदराबाद की टीम ने जहां एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से मात दी है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई से क्वालिफायर वन में हार का सामना करने के बाद इस मुकाबले में पहुंची है. सनराइजर्स हैदराबाद को यह सफर तय करने के लिए पिछले चारों मुकाबले एलिमिनेटर की तरह ही खेलने पड़े हैं.

पिछले चार मैचों में हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जेसन होल्डर ने टीम की कामयाबी का राज खोला है. सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने पिछले पांच मैचों में विपक्षी टीम को 150 से नीचे के स्कोर पर रोका है. टीम ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर पिछले पांच मैचों में विपक्षी टीम को 131, 149, 120, 131 और 126 रन ही बनाने दिया है.

होल्डर ने बताई खास रणनीति

होल्डर ने कहा, " मेरे लिए ये योजनाओं को सही तरीके से लागू करने की बात है. निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को लेकर हमने काफी चर्चा की और मुकाबले के बीच ये पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी योजनाओं को कैसे लागू कर रहे हैं. गेंदबाजों की अगुआई में हमने अपने कौशल और दिमाग का इस्तेमाल किया."

होल्डर ने संकेत दिए हैं कि हैदराबाद की टीम दिल्ली के खिलाफ मैच में भी कसी हुई गेंदबाजी करने की कोशिश करेगी. होल्डर ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 25 रन देकर तीन विकेट लिए और बाद में 24 रन की नाबाद पारी भी खेली.

IPL: क्या RCB के कप्तान बने रहेंगे विराट कोहली? मैनेजमेंट ने दिया है यह जवाब

RCB की टीम में IPL के अगले सीजन के लिए होंगे बड़े बदलाव, डायरेक्टर ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget