एक्सप्लोरर

Virat Kohli Century: सचिन के सबसे ज्यादा वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से 4 कदम दूर हैं कोहली, श्रीलंका के खिलाफ जड़ी 46वीं सेंचुरी

IND vs SL 3rd ODI: विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अपने करियर का 46वां शतक लगाया. वहीं, वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 49 शतक लगाए हैं.

Virat Kohli ODI Century: भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच तिरूवनंथपुरम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल के अलावा विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. ओपनर शुभमन गिल ने 89 गेंदों पर शतक पूरा किया. वहीं, विराट कोहली ने 85 गेंदों पर वनडे करियर का 46वां शतक जड़ा.

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली!

विराट कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया. बहरहाल, विराट कोहली वनडे इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली से आगे बस पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर ने वनडे फॉर्मेट में 49 शतक जड़े हैं. इस तरह क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में विराट कोहली महज 3 शतक पीछे हैं.

विराट कोहली को वनडे में बनाने होंगे 4 और शतक

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए विराट कोहली 4 शतक लगाने होंगे. जिसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. बहरहाल, जिस तरह विराट कोहली का हालिया फॉर्म जारी है, ऐसा लग रहा है कि किंग कोहली जल्द इस आंकड़े को पार कर सकते हैं. हालांकि, एशिया कप 2022 से पहले तकरीबन 2 साल का वक्त विराट कोहली के लिए अच्छा नहीं रहा था. इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान लगातार खराब फॉर्म से जूझते रहे, लेकिन एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाकर विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी की.

ये भी पढ़ें-

Watch: फील्डर की गलती से बल्लेबाज ने गंवाया विकेट, पहले कभी किसी को ऐसे आउट होते नहीं देखा होगा! वीडियो वायरल

IND vs SL 3rd ODI Live: 334 रनों पर भारत ने गंवाया तीसरा विकेट, श्रेयस अय्यर आउट, कोहली ने जड़ा 46वां वनडे शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget