एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 5 कदम दूर हैं कोहली, श्रीलंका के खिलाफ जड़ी 45वीं सेंचुरी

Most ODI centuries: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां शतक जड़ा. अब वो सचिन के सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 5 सेंचुरी दूर हैं.

Most ODI centuries: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शतक जड़ दिया. गुवाहटी में खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 73वां और वनडे करियर का 45वा शतक जड़ा. इस मैच में उन्होंने 87 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा. 

अपने इस और वनडे शतक के साथ कोहली सचिन के शतकों के और करीब पहुंच गए. अब उन्हें वनडे में सचिन तेंदुलकर को शतकों के मामले में पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 5 सेंचुरी की दरकार है. उम्मीद की जा रही है कि कोहली इसी साल सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे. 

2022-21 में वनडे में नही लगाया था शतक

विराट कोहली ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ में 2 साल के लंबे इंतज़ार पर बाद वनडे में शतक लगाया था. इससे पहले 2020 और 2021 में उनके बल्ले से वनडे में कोई शतक नहीं निकला था. अब उन्होंने 2023 में अपने पहले ही मैच में शतक लगा दिया है. ऐसे में उनसे उम्मीद की जा रही है कि वो इस साल ही सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. कोहली अब तक इंटरनेशनल में कुल 73 शतक लगा चुके हैं. 

अब तक ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

कोहली अब तक भारतीय टीम के लिए कुल 104 टेस्ट, 265 वनडे और 115 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इसमें 177 टेस्ट पारियों में उन्होंने 48.90 की औसत से 8119 रन बनाए हैं. इसके अलावा कुल 265 वनडे मैचों में उन्होंने 57.47 की औसत से 12471 रन बनाए हैं. वहीं 115 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 52.73 की औसत और 137.96 के स्ट्राइक रेट से 4008 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें...

Video: जानिए श्रीलंका के खिलाफ 45वां वनडे शतक जड़ने के बाद क्या बोले विराट कोहली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget