एक्सप्लोरर

फिटनेस को लेकर विराट कोहली ने एक बार भी बहाना नहीं बनाया: शंकर बासु

भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस कोच रह चुके शंकर बासु ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान विराट कोहली ने कभी भी फिटनेस को लेकर कोई बहाना नहीं बनाया.

विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम से अलग चुके फिटनेस कोच शंकर बासु ने कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. बासु ने कहा कि अपने चार साल के कार्यकाल में उन्होंने फिटनेस के प्रति विराट कोहली से जुनूनी खिलाड़ी किसी को नहीं देखा है. बासु का मानना है कि कम से कम पिछले दो साल में कोहली ने अपनी फिटनेस के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया है.

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम जब ‘फिटनेस कल्चर’ को विकसित करने की सोच रही थी तब शंकर बासु टीम से जुड़े और उन्होंने इस संतुष्टि के साथ अपना कार्यकाल समाप्त किया कि अब चाहकर भी कोई खिलाड़ी फिटनेस को कम करके नहीं आंक सकता.

हालांकि बासु को अपने कार्यकाल सबसे अधिक संतुष्टि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के फिटनेस स्तर पर आमूलचूल बदलाव को देखकर हुई.

भारतीय टीम के साथ अपना अनुबंध 30 जुलाई को समाप्त करने वाले बासु ने कहा, ‘‘जब मैंने शुरुआत की तो कल्चर को बदलना चुनौती थी और अब 90 प्रतिशत टीम पेशेवर तरीके से ट्रेनिंग करती है. प्रत्येक टीम में एक या दो ऐसे होते हैं जिन पर अतिरिक्त ध्यान देना होता है.’’

उन्होंने केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, इशांत शर्मा, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन के साथ भी काफी काम किया. उनकी नजर में रविंद्र जडेजा नैसर्गिक एथलीट है जो अपने शरीर के बारे में जानता है और संभवत: अभी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर है.

बासु ने कहा, ‘‘मैं सही समय पर टीम से जुड़ा. भारतीय टीम बदलाव चाहती थी और यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी गयी कि मैं फिटनेस कल्चर को विकसित करूं. मैंने इसके लिये कड़ी मेहनत की. मैं भाग्यशाली रहा कि मैंने ऐसे कोचिंग और सहयोगी स्टाफ के साथ काम किया जिसने मुझे ट्रेनिंग के संबंध में स्वतंत्र फैसले करने की छूट दी. ’’

कोहली जैसे कप्तान की मौजूदगी से वह अपने काम को अधिक प्रभावशाली तरीके से कर पाये.

बासु ने कहा, ‘‘जब आप उसके जैसे किसी को देखते हैं तो प्रेरित हुए बिना नहीं रह सकते. वह शायद ही कभी आपको धोखा दे. मैंने पिछले दो साल में एक बार भी उसे बहाना बनाते हुए नहीं देखा. मैं आपको बता रहा हूं कि यह लड़का फिटनेस के प्रति जुनूनी है. महीनों साथ रहने पर मुझे उसे जबर्दस्ती आराम करने के लिये कहना होगा. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget