एक्सप्लोरर

Pakistan: कोहली जैसे दिखने वाले इस खिलाड़ी की पाकिस्तान टीम में होगी वापसी? आंकड़े बोल रहे कहानी अभी खत्म नहीं हुई

इस खिलाड़ी की चर्चा उसके प्रदर्शन से ज्यादा उसके लुक को लेकर होती थी. दरअसल, पाकिस्तान का यह खिलाड़ी दिखने में भारत के विराट कोहली की तरह है.

Ahmed Shehzad: पाकिस्तान क्रिकेट में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड बल्लेबाज आए हैं. ऐसा ही एक बल्लेबाज 14 साल पहले अप्रैल, 2009 में आया था. हालांकि, इस खिलाड़ी की चर्चा उसके प्रदर्शन से ज्यादा उसके लुक को लेकर होती थी. दरअसल, पाकिस्तान का यह खिलाड़ी दिखने में भारत के विराट कोहली की तरह है. फैंस इसे कोहली का क्लोन भी कहते हैं. 

आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं अहमद शहज़ाद की. जी हां, 32 साल के अहमद शहज़ाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. हालांकि, इस बार वह अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में हैं. लंबे वक्त से पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे अहमद शहज़ाद इस समय घरेलू टी20 क्रिकेट में रनों का अंबार खड़ा कर रहे हैं. इसके साथ ही उनकी पाकिस्तान टीम में वापसी की चर्चा भी शुरू हो गई है. 

अहमद शहज़ाद नेशनल टी20 कप में लगातार रन बना रहे हैं. 24 नवंबर को उन्होंने 60 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद अगले मैच में उन्होंने 81 रन बनाए. फिर शहज़ाद ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली और लगातार तीन अर्धशतक जड़ दिए. इसके बाद 1 दिसंबर को चौथे मैच में भी शहज़ाद के बल्ले से अर्धशतक निकला. उन्होंने 53 रन बनाए और लगातार चार अर्धशतक लगाने का कारनामा कर दिया. 

अहमद शहज़ाद के लगातार चार अर्धशतक के बाद से फैंस पाकिस्तान टीम में उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज से भी अहमद शहज़ाद की वापसी को लेकर सवाल पूछा गया. 

फैंस शहज़ाद के जज्बे को सलाम कर रहे हैं. दरअसल, शहज़ाद ने टी10 लीग से दूर रहकर घरेलू क्रिकेट खेलना का फैसला किया और वह हर हाल में टीम में वापसी करना चाह रहे हैं. जहां एक तरफ कई क्रिकेटर टीवी पर बैठकर पाकिस्तान के मौजूदा खिलाड़ियों की आलोचना करने में लगे रहे, वहीं दूसरी तरफ शहज़ाद पाकिस्तान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते रहे. 

अहमद शहज़ाद ने 2009 में किया था डेब्यू, ऐसा है इंटरनेशनल करियर

अहमद शहज़ाद के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 13 टेस्ट, 81 वनडे और 59 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में शहज़ाद ने लगभग 41 की औसत से 982 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक भी निकले हैं. वहीं वनडे में शहज़ाद ने 6 शतक के साथ 2605 रन बनाए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम एक शतक के साथ 1471 रन हैं. 

यह भी पढ़ें-

Gerald Coetzee Marriage: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर ने रचाई शादी, IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget