एक्सप्लोरर

Video: सिर्फ 33 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली का दिखा गुस्सा, बैट से कुर्सी गिराते आए नजर

बुधवार को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच मैच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में अंत में जीत आरसीबी की हुई लेकिन आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद का रिएक्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

बुधवार को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच मैच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में अंत में जीत आरसीबी की हुई लेकिन आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद का रिएक्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने तेज शुरुआत दी लेकिन कप्तान विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके. विराट 33 रन बनाकर जेशन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए. पवेलियन लौट रहे विराट ने गुस्से में बैट से कुर्सी को गिरा दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट आउट होने के बाद बेहद गुस्से में हैं और वहां रखी कुर्सी को गिराते नजर आ रहे हैं. विराट के आसपास भी टीम के कई खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन कोई उनके पास आते नजर नहीं आ रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है. वहीं, लोग भी अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "विराट को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए." एक और यूजर ने लिखा, "विराट को संभलकर खेलना चाहिए था." वहीं, एक यूजर ने विराट की कप्तानी की तारीफ की. उन्होंने लिखा, "अंत में मैच आरसीबी के नाम रहा और विराट ने इस मैच में अच्छी कप्तानी की."

शाहबाज़ अहमद रहे जीत के हीरो 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इस जीत के हीरो रहे युवा स्पिनर शाहबाज़ अहमद. उन्होंने एक ओवर में मैच आरसीबी की झोली में डाल दिया. शाहबाज़ ने दो ओवर में सात रन देकर तीन विकेट चटकाए. उन्होंने एक ही ओवर में बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद को चलता किया. बैंगलोर से मिले 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. सलामी बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा एक रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया. हालांकि, इसके बाद डेविड वॉर्नर ने आरसीबी के गेंदबाजों को आड़े हाथों ले लिया. वहीं, हैदराबाद के लिए ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा राशिद खान ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर दो विकेट झटके. वहीं भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम और टी नटराजन को एक-एक सफलता मिली. 

ये भी पढ़ें :-

चंडीगढ़ की महिला ने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी पर शादी का झूठा वादा करने का लगाया आरोप, मामला सुनकर जज भी चौंक गए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget