एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारतीय पिचों पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं कोहली और पुजारा, बल्ले से नहीं निकल रहा कोई शतक

Virat Kohli and Cheteshwar Pujara: विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा पिछले दो साल से टेस्ट क्रिकेट में भारतीय मैदानों पर बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. दोनों का बल्लेबाजी औसत 25 से कम है.

Kohli and Pujara Test Stats: विराट कोहली टी20 और वनडे फॉर्मेट में तो जोरदार वापसी कर चुके हैं लेकिन टेस्ट में वह अभी भी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. खासकर भारतीय पिचों पर तो उनका और बुरा हाल है. ठीक इसी तरह चेतेश्वर पुजारा भी टेस्ट क्रिकेट में भारतीय पिचों पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं. हालत यह है कि यह दोनों बल्लेबाज पिछले दो साल से भारतीय मैदानों पर कोई शतक नहीं जमा सके हैं. इनका बल्लेबाजी औसत भी 25 से ऊपर नहीं गया है.

विराट कोहली ने साल 2021 की शुरुआत से अब तक यानी बीते 26 महीनों में भारतीय मैदानों पर 10 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 10 मैचों की 16 पारियों में वह कुल 400 रन बना सके हैं. इस दौरान वह केवल दो अर्धशतक लगा पाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 72 रन रहा है. यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन 16 पारियों में उनका बल्लेबाजी औसत महज 25 रन का रहा है.

चेतेश्वर पुजारा का हाल तो विराट कोहली से बदतर रहा है. पुजारा ने साल 2021 से अब तक घरेलू मैदानों पर 9 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में महज 326 रन बनाए हैं. इनका बल्लेबाजी औसत 23.28 रहा है. पुजारा भी इस दौरान महज दो अर्धशतक जड़ सके हैं.

कोहली और पुजारा से बेहतर है इन स्पिनर्स का औसत
घरेलू मैदानों पर साल 2021 से लेकर अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल का बल्लेबाजी औसत कोहली और पुजारा से बेहतर रहा है. आर अश्विन ने इस दौरान जहां 26.56 की औसत से रन बनाए हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा का बल्लेबाजी औसत 44.75 और अक्षर पटेल का बल्लेबाजी औसत 38.20 का रहा है. यह तीनों स्पिन ऑलराउंडर भी इस दरमियान 350 से ज्यादा रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

Test Records: इस प्रोटियाज बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में जीते हैं सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ दी मैच' अवॉर्ड, टॉप-5 में एक भी भारतीय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget