एक्सप्लोरर

श्रीलंका दौरे पर इंडिया की अलग टीम का जाना तय, विराट कोहली ने किया समर्थन

IND Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया की अलग टीम को भेजा जाएगा. विराट कोहली और रवि शास्त्री ने यात्रा पर प्रतिबंध और बायो बबल को देखते हुए इस प्लान का समर्थन किया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जुलाई में होने वाले श्रीलंका दौरे से अलग टीम भेजने का प्लान बना रहा है. श्रीलंका में इंडिया को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने अलग-अलग दौरों के लिए अलग टीम भेजने के विचार का समर्थन किया है. विराट कोहली का मानना है कि आपको मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए यही तरीका अपनाना होगा.

भारतीय कप्तान  कोहली ने कहा, "जिस तरह से हम खेल रहे हैं, खिलाड़ियों के लिए लंबे समय तक खुद को प्रेरित रखना और सही मानसिकता में रहना कठिन है. भविष्य में यह अहम भूमिका निभाएगा जहां वर्कलोड और मानसिक स्वास्थ्य पिक्चर में रहेगी."

बायो बबल में रहते हुए खिलाड़ियों को खेल के अलावा कुछ और करने का मौका नहीं मिलता है. कप्तान कोहली ने कहा, "आप ग्राउंड पर जा रहे हैं और फिर सीधे कमरे में, इससे आपको खेल से हटने का मौका नहीं मिलता है और आप कहीं बाहर नहीं जा पाते हैं जिससे तरोताजा हो सकें."

बायो बबल की वजह से खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की बातें सामने आ रही हैं. एक तरफ जहां भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड में व्यस्त रहेगी, वहीं बीसीसीआई इस साल जुलाई में श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की टीम भेजने की योजना बना रही है.

धवन और पांड्या को मिलेगी टीम में जगह

इस सीरीज की विस्तृत जानकारी पर काम चल रहा है लेकिन ऐसा समझा जाता है कि जो खिलाड़ी इस सीरीज के लिए जाएंगे उनमें से कुछ टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिनमें शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

टीम के कोच शास्त्री ने भी अलग टीमों के विचार का समर्थन किया है. शास्त्री ने कहा, "इस समय ऐसा हो रहा है क्योंकि मौजूदा स्थिति में यात्रा पर प्रतिबंध है और चीजें सीमित हैं. लेकिन भविष्य में अगर आप खेल को बढ़ाना चाहते हैं, विशेषकर सीमित प्रारूप को तो इस रास्ते जाना ही होगा."

श्रीलंका में टीम इंडिया तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेलेगी. बीसीसीआई जल्द ही श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान कर सकता है.

ENG Vs NZ: लॉडर्स टेस्ट के पहले दिन बेहद मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, कॉनवे ने डेब्यू में जड़ा शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget