एक्सप्लोरर

ENG Vs NZ: लॉडर्स टेस्ट के पहले दिन बेहद मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, कॉनवे ने डेब्यू में जड़ा शतक

ENG Vs NZ: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन कॉनवे के शतक की बदौलत अपनी स्थिति बेहद ही मजबूत कर ली है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

लॉर्डस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने अफनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए. मैच का पहला दिन न्यूजीलैंड की ओर से डेब्यू कर रहे ओपनर कॉनवे के नाम रहा जो 136 रन की पारी खेलकर नाबाद हैं.

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. न्यूजीलैंड ने कॉनवो को जबकि इंग्लैंड ने ऑली रॉबिन्सन को डेब्यू करने का मौका दिया. न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही अच्छी रही. लॉथम और कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े.

इंग्लैंड को हालांकि डेब्यू कर रहे रॉबिन्सन ने लॉथम को पवेलियन भेजकर पहली सफलता दिलाई. लॉथम 23 रन बनाकर आउट हुए. लॉथम के बाद बल्लेबाजी करने आए. कप्तान केन विलियम्सन ने 33 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 13 और रॉस टेलर ने 38 गेंदों पर एक चौके के सहारे 14 रनों का योगदान दिया.

कॉनवे के नाम रहा पहला दिन

केन को एंडरसन ने बोल्ड किया, जबकि टेलर को रॉबिन्सन ने पवेलियन भेजा. निकोल्स ने इसके बाद कॉनवे के साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया. कॉनवे एक छोर पर मजबूती के साथ डटे रहे और अपने डेब्यू मैच में ही लॉडर्स के मैदान पर उन्होंने पहला शतक जड़ दिया. 

दिन का खेल खत्म होने तक कॉनवे 240 गेंद में 136 रन बनाकर नाबाद रहे. कॉनवे की पारी में 16 चौके शामिल हैं. निकोल्स 149 गेंद में 46 रन बना चुके हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथे विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी हुई है. 

भारत के खिलाफ इसी महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से न्यूजीलैंड के लिए यह सीरीज काफी अहम है. लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और उसने यहां खेले गए 17 टेस्ट में से सिर्फ एक बार जीत दर्ज की है जबकि आठ में उसे हार मिली है और आठ मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम में बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, मोइन अली, सैम करेन और जॉनी बेयरस्टो शामिल नहीं है.

क्या इंग्लैंड में कम प्रैक्टिस करने से टीम इंडिया को नुकसान होगा? कप्तान कोहली ने दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget