एक्सप्लोरर

कुंबले को जन्मदिन की बधाई तक देना जरूरी नहीं समझे विराट कोहली

आज अनिल कुंबले का जन्मदिन है. सौरव गांगुली जिन्हें देश के सबसे बड़े ‘मैचविनर’ का तमगा दिया करते थे. सचिन तेंडुलकर ने आज ट्वीटर पर लिखा- कुंबले जन्मदिन की बधाईयां, आप पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहे हैं और आगे भी रहेंगे. अपने ट्वीट के साथ सचिन तेंडुलकर ने उस मैच की तस्वीर लगाई है जब वेस्टइंडीज के खिलाफ अनिल कुंबले ने टूटे जबड़े से गेंदबाजी की थी.

इसके अलावा उन्होंने कोटला के उस एतिहासिक मैच की तस्वीर लगाई है जब कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘परफेक्ट-10’ किया था. वीरेंद्र सहवाग ने अनिल कुंबले को बधाईयां दी. उन्होंने जंबो के जन्मदिन को धनतेरस से जोड़कर लिखा है कि भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े धन अनिल कुंबले को जन्मदिन की बधाई.

वीवीएस लक्ष्मण ने अनिल कुंबले को बधाई देते हुए लिखा है कि वो भारत के महानतम ‘मैच-विनर्स’ में से एक हैं.

सुरेश रैना ने अनिल कुंबले को बधाई देते हुए लिखा है कि आपके जीवन के सबसे शानदार दिन की बधाई.

इसके अलावा भी सोशल मीडिया में कई लोगों ने भारतीय क्रिकेट के इस बड़े सितारे को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं. ताज्जुब की बात ये है कि दोपहर एक बजे तक भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को फुर्सत नहीं मिली कि वो अनिल कुंबले को बधाई दें.

ये सच है कि किसी भी शख्स को इस बात का पूरा अधिकार है कि वो किसी दूसरे को जन्मदिन की बधाई देता है या नहीं, लेकिन विराट कोहली अगर अनिल कुंबले को ‘विश’ ना करें तो ताज्जुब तो होता ही है. ऐसा भी नहीं है कि विराट कोहली ने आज ट्वीटर पर किसी को कोई संदेश नहीं दिया, यानी ऐसा नहीं है कि वो आज ट्वीटर से दूर थे. उन्होंने करीब साढ़े बारह बजे गायक अरिजीत सिंह के साथ ये तस्वीर डालते हुए लिखा कि अरिजीत कमाल के इंसान हैं.

इससे पहले उन्होंने फुटबॉल से जुड़े कुछ ट्वीट किए थे और उससे पहले उन्होंने अभिनेता आमिर खान के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया में डाली थीं. यानी पिछले चौबीस घंटे में विराट कोहली कई बार सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर गए और उन्होंने अपनी बात लोगों तक पहुंचाई. ये सारी तस्वीरें एक और सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की गईं. ऐसे में ये बात भी नहीं पचती कि विराट कोहली अनिल कुंबले का जन्मदिन भूल गए होंगे.

ऐसा इसलिए क्योंकि देश के नामी गिरामी खिलाड़ी अगर अनिल कुंबले को बधाई दे रहे हैं और उनमें से कईयों को विराट कोहली ‘फॉलो’ करते हैं तो बात तो उन तक पहुंच ही गई होगी. फिर इस नाराजगी की वजह क्या है. इससे पहले विराट कोहली सोशल मीडिया में त्योहारों की शुभकामनाएं देते रहे हैं जो उनकी वॉल पर देखी जा सकती है. धोनी के जन्मदिन पर भी उन्होंने बाकयदा फोटो डालकर बधाई दी थी.

कहीं ऐसा तो नहीं कि पिछले दिनों भारतीय टीम के कोच को लेकर कोहली और कुंबले में जिस तरह के संवाद हुए वो विराट कोहली को नाराज कर गए. आपको याद दिला दें कि करीब तीन महीने पहले अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के कोच की कुर्सी से इस्तीफा दिया था. बीसीसीआई को लिखी गई कुंबले की चिट्ठी में इस बात का जिक्र था कि उन्हें बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि कप्तान विराट कोहली को कोच के तौर पर अनिल कुंबले के काम करने के तरीके पर संदेह था.

उस चिट्ठी का हिंदी अनुवाद कुछ इस तरह का था- “मैं क्रिकेट संचालन समिति की तरफ से मुख्य कोच की जिम्मेदारी पर बने रहने के प्रस्ताव से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. पिछले एक साल की कामयाबी का श्रेय कप्तान, पूरी टीम, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को जाता है.

इस सूचना के बाद, कल मुझे पहली बार बीसीसीआई की तरफ से सूचित किया गया कि कप्तान को मेरी कोचिंग के तरीकों और मुख्य कोच पर बने रहने को लेकर संदेह है. मेरे लिए ये हैरानी वाली बात है क्योंकि मैंने कोच और कप्तान के बीच की सीमाओं का हमेशा ध्यान रखा है. बीसीसीआई ने मेरे और कप्तान के बीच गलतफहमी को दूर करने की कोशिश भी की लेकिन प्रत्यक्ष तौर पर ये समझ आ रहा है कि ये साझेदारी अब अस्थिर ही रहेगी. लिहाजा मैंने ये जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया है.

कुल मिलाकर ये विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को शोभा नहीं देता. अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट के निर्विवाद हीरो हैं. विराट कोहली ने उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है. कुंबले विवादों में पड़ने वाले खिलाड़ी में नहीं रहे हैं. उनका कद ऐसा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में उनकी टीम मैच हारी बावजूद उनकी खेल भावना के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में तालियां बजाई गईं. हो सकता है कि इस ब्लॉग के बाद विराट कोहली अनिल कुंबले को बधाई दे भी दें या कहीं से ये बात सामने आए कि उन्होंने तो सीधे फोन करके या संदेश देकर बधाई दे दी थी लेकिन पिछले कुछ समय में सोशम मीडिया में जो प्रचलन चला है उसे देखकर ये बात हजम नहीं हो रही. अब तक जिस तरह की नाराजगी विराट कोहली ने दिखाई है उससे कुंबले के कद पर नहीं फर्क विराट कोहली के कद पर ही पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget