एक्सप्लोरर

Vijay Hazare Trophy: नारायण जगदीशन ने लगाया लगातार चौथा शतक, विराट कोहली के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में तमिलनाडु के बल्लेबाज नारायण जगदीशन का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है.

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में तमिलनाडु के बल्लेबाज नारायण जगदीशन का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. उन्होंने हरियाणा के खिलाफ चल रहे मुकाबले में 128 रनों की शानदार पारी खेली है. जगदीशन की शानदार पारी की बदौलत तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया है. इस शतकीय पारी के साथ ही जगदीशन एक एलीट लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं और उन्होंने विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सर्वाधिक शतक

जगदीशन ने इस सीजन लगातार चार शतक लगा दिए हैं और वह एक संयुक्त रूप से एक सीजन में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं. विराट कोहली ने एक सीजन में चार शतक लगाए हैं और अब जगदीशन ने भी उनकी बराबरी कर ली है. इसके अलावा पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़ और देवदत्त पडिक्कल भी एक सीजन में चार-चार शतक लगा चुके हैं. यदि जगदीशन ने इस सीजन में एक और शतक लगा दिया तो फिर उनके नाम इस टूर्नामेंट का एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा.

चेन्नई सुपर किंग्स ने किया है जगदीशन को रिलीज

2018 में विकेटकीपर बल्लेबाज जगदीशन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा था. 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्हें लीग डेब्यू करने का मौका मिला था और फिर 2022 में चेन्नई ने दोबारा उन्हें खरीदा था. हालांकि, आगामी सीजन से पहले जगदीशन को चेन्नई ने रिलीज कर दिया है. 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जगदीशन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को चेन्नई फिर से खरीदती है या फिर इस बार उन्हें कोई नया ठिकाना मिलता है.

यह भी पढ़ें:

AUS vs ENG: दूसरे वनडे के दौरान स्टीव स्मिथ ने खेला अनोखा शॉट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget