एक्सप्लोरर

विजय हजारे ट्रॉफी: घरेलू क्रिकेट में बिहार की धमाकेदार वापसी, अजिंक्य रहाणे के साथ चमके कई युवा खिलाड़ी

विजय हजारे ट्रॉफी के साथ घरेलू क्रिकेट आगाज हो चुका है. इस वनडे टूर्नामेंट में बिहार की टीम ने 18 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की है. बिहार ने नागालैंड पर शानदार जीत की. इसके अलावा अलग-अलग टीमों के लिए कई खिलाड़ियों ने दमदार पारी खेली.

विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बिहार क्रिकेट ने नगालैंड पर आठ विकेट से आसान जीत दर्ज कर घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है. 18 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट में वापसी कर रही बिहार ने मजबूत बल्लेबाजी से 254 रन का लक्ष्य 38 गेंद रहते ही हासिल कर लिया जिसमें बाबुल कुमार ने नाबाद 121 रन की पारी खेलकर अहम भूमिका अदा की.

बाबुल ने 119 गेंद में 15 चौके और एक छक्के से यह पारी खेली और ओपनर बल्लेबाज विकास रंजन (47) के साथ मिलकर 116 रन की साझेदारी से जीत की नींव रखी. डेब्यू कर रही नगालैंड ने ओपनर बल्लेबाज नितेश लोचाब की 79 रन की पारी से आठ विकेट पर 253 रन बनाये

शिवम मावी की हैट्रिक हुई बेकार, सौराष्ट्र के हाथों 25 रनों से हारा उत्तर प्रदेश

विजय हजारे ट्रॉफी की पहले मैच में शिवम मावी की हैट्रिक के बावजूद उत्तर प्रदेश की टीम को सौराष्ट्र के हाथों 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा. सौराष्ट्र की ओर से शेल्डन जैक्सन ने लिस्ट ए में छठा शतक जड़ा.

जैकसन 108 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली जबकि उनके जोड़ीदार रोबिन उथप्पा ने 110 गेंद में 97 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों के बीचपहले विकेट के लिए 194 रन की भागीदारी की जिससे सौराष्ट्र की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 303 रन बनाये.

सौराष्ट्र की ओर से टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा (31) और रविंद्र जडेजा (14) ज्यादा रन नहीं जुटा सके.

मावी ने 10 ओवर में 73 रन लुटाये लेकिन पारी के अंत में वापसी करते हुए चिराग जानी, अर्पित वसावडा और जयदेव उनादकट को तीन गेंद में आउट कर हैट्रिक बनायी तथा लिस्ट में अपने डेब्यू को यादगार बनाया.

लेकिन मावी के पांच विकेट भी उत्तर प्रदेश को हार से नहीं बचा सके जो 49.1 ओवर में 278 रन पर सिमट गयी. कप्तान सुरेश रैना 22 रन ही बना सके.

शुभमन गिल और युवराज की दमरदार पारी से पंजाब ने हिमचाल को 35 रन से हराया

विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले में पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 35 रन से हरा दिया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल द्वारा बनाए गए 115 रन की मदद से सात विकेट पर 290 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर हिमाचल को 48.3 ओवर में 255 रन पर ऑलआउट कर दिया.

हिमाचल के लिए कप्तान प्रशांत चोपड़ा ने सर्वाधिक 95, अंकुश बैंस ने 56 और प्रियांशु खंडुरी ने 29 रन बनाए.

पंजाब की ओर से सिद्धार्थ कौल ने चार, अर्शदीप सिंह ने दो और मनप्रीत गोनी, मयंक मारकंडे और गुरकीरत सिह मान ने एक-एक विकेट लिए.

मुंबई ने बड़ौदा को नौ विकेट से रौंदा

पृथ्वी शॉ, कप्तान अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के शुरूआती दौर के मैच में बड़ौदा को नौ विकेट से हरा दिया.

दोनों टीमें नेशनल चैम्पियनशिप में एलीट ग्रुप ए में शामिल हैं. बल्लेबाजी का फैसला कर मैदान में उतरी बड़ौदा की टीम 49.5 ओवर में 238 रन पर सिमट गयी जिसमें ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या 85 रन बनाकर शीर्ष स्कोर रहे जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे.

मुंबई के शीर्ष क्रम का दबदबा इस तरह का था कि उन्होंने यह लक्ष्य बिना किसी परेशानी के महज 41.3 ओवर में हासिल कर दिया. पृथ्वी शॉ (98) दो रन से शतक से चूक गये और अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 79 रन की पारी खेली और इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 137 रन की भागीदारी निभायी. वहीं श्रेयस अय्यर ने नाबाद 56 रन बनाये.

आंध्र प्रदेश ने केरल को सात रनों से हराया

अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आंध्र प्रदेश ने पालम स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में केरल को सात रनों से हरा दिया. आंध्र प्रदेश की टीम भी हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और 49 ओवरों में 190 रनों पर आउट हो गई. उसके गेंदबाजों ने हालांकि शानदार प्रदर्शन किया और केरल को 49.1 ओवरों में 183 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया.

केरल के लिए सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके. कप्तान सचिन बेबी ने 84 गेंदों में छह चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. उनके अलावा जलज सक्सेना ने 46, अरुण कार्तिक ने 32 और वासुदेवन जगदीश ने 28 रनों की पारियां खेलीं.

आंध्र प्रदेश के लिए कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिए.

आंध्र प्रदेश के कप्तान हनुमा विहारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बोदापति समुंथ ने उसके लिए सबसे ज्यादा 79 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 104 गेंदों का सामना किया और पांच चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा रवि तेजा ने 44 रन बनाए. इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर टीम को 190 के स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई.

हैदराबाद ने मध्यप्रदेश को हराया

इस ग्रुप के तीसरे मैच में हैदराबाद ने तन्मय अग्रवाल (83) और रोहित रायडू (78) की बेहतरीन पारियों के दम पर मध्यप्रदेश को सात विकेट से हरा दिया.

मध्य प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवरों में 231 रनों पर ऑल आउट हो गई. हैदराबाद ने यह लक्ष्य 47.4 ओवरों में सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

मध्यप्रदेश के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्द्धशतक नहीं लगा सका. सारांश जैन ने उसके लिए सबसे ज्यादा 45 रन बनाए जबकि वेंकटेश अय्यर ने 44 रनों की पारी खेली.

हैदराबाद को लक्ष्य हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई. तन्मय और रोहित ने तीसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत पक्की कर दी. तन्मय ने अपनी पारी में 109 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगा जबकि रोहित ने 102 गेंदों की पारी में छह चौके और दो चौके लगाए.

पुडुचेरी ने मणिपुर को आठ विकेट से रौंदा

पुडुचेरी ने मणिपुर पर आठ विकेट से जीत दर्ज की. मणिपुर की टीम महज 120 रन पर सिमट गयी और पुडुचेरी ने 25.3 ओवर में दो विकेट पर 121 रन बनाकर आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की.

नाडियाड में तरूवर कोहली की 127 रन की पारी से मिजोरम ने आठ विकेट पर 234 रन बनाये जबकि अरूणाचल प्रदेश ने 47 ओवर में छह विकेट पर 237 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget