एक्सप्लोरर

वीसीए अधिकारी बोले, 'नए चुनाव नहीं कराएगा विदर्भ क्रिकेट संघ'

विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) पिछले साल दिसंबर में संशोधित संविधान के अनुसार चुनाव कराने के बाद वह अब नए चुनाव नहीं कराएगा.

विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) ने गुरुवार को कहा कि पिछले साल दिसंबर में संशोधित संविधान के अनुसार चुनाव कराने के बाद वह अब नए चुनाव नहीं कराएगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए कहा कि विदर्भ अपने संविधान को लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार संशोधित करने और इसके तुरंत बाद चुनाव कराने वाले शुरुआती राज्य संघों में शामिल था. यह पूछने पर कि क्या विदर्भ दोबारा चुनाव कराएगा तो अधिकारी ने इससे इनकार कर दिया. अधिकारी ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह से अनुपालन करते हैं (लोढा सिफारिशों का) और हमने चुनाव कराए हैं (इसी के अनुसार).’’ अधिकारी ने कहा कि चयनित प्रतिनिधियों का कार्यकाल तीन साल का होगा. पता चला है कि पिछले साल दिसंबर में हुए चुनाव में आनंद जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया था. वीसीए ने कहा कि वह जल्द ही अपना प्रतिनिधि तय करेगा जिसे 22 अक्टूबर को होने वाले बीसीसीआई के चुनावों के लिए भेजा जाएगा. अधिकारी ने अधिक जानकारी दिए बगैर कहा, ‘‘नाम को अंतिम रूप देने के लिए हम कुछ दिन में बैठक करेंगे.’’ इस बीच प्रशासकों की समिति (सीओए) के मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को पूर्व शीर्ष नौकरशाह डीएन चौधरी की जगह किसी और को नया निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहने के एक दिन बाद पता चला है कि एमसीए पदाधिकारी इस मामले में कानूनी सलाह लेंगे. सीओए ने एमसीए को 28 सितंबर से पहले चुनाव कराने को कहा है और ऐसा नहीं करने की स्थिति में वह बीसीसीआई चुनावों में वोटिंग अधिकार गंवा देगा. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चुनाव 26 सितंबर को होने हैं जबकि इसके एक दिन बाद 27 सितंबर को बड़ौदा क्रिकेट संघ के चुनाव होंगे. इन चुनावों में लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के अलावा शीर्ष परिषद के सदस्य शामिल हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget