एक्सप्लोरर

'काश मेरा पास भी...', जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं हुआ चयन तो भारत के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके स्टार स्पिनर का टूटा दिल!

ZIM vs IND: भारत को 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. T20 World Cup 2024 के बाद भारत का जिम्बाब्वे दौरा है, जिसके लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान हो चुका है.

Varun Chakaravarthy Cryptic Post Against BCCI: टी20 वर्ल्ड कप 2024 खत्म होने के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में शानदार गेंदबाजी करने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) का नाम नहीं है. जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया की लिस्ट में नाम नहीं होने पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी स्टोरी शेयर की, जो अब वायरल हो रही है.

वरुण चक्रवर्ती ने कसा बीसीसीआई पर तंज
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने के बाद, चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए अपनी निराशा व्यक्त की और गुपचुप तरीके से बीसीसीआई पर तंज कसा. वरुण चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "काश मेरी भी कोई पेड पीआर एजेंसी होती!"

काश मेरा पास भी...', जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं हुआ चयन तो भारत के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके स्टार स्पिनर का टूटा दिल!

इसके बाद उन्होंने एक और स्टोरी में जानी-मानी शांति प्रार्थना शेयर की, जिसमें वरुण अपने स्ट्रगल को दर्शाते नजर आ रहे थे. स्टोरी में प्रार्थना कुछ इस प्रकार है- "हे भगवान! मुझे उन चीजों को स्वीकार करने की शांति दो जिन्हें मैं बदल नहीं सकता, उन चीजों को बदलने का साहस दें जिन्हें मैं बदल सकता हूं और यह समझने का ज्ञान दें कि दोनों में क्या अंतर है."

काश मेरा पास भी...', जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं हुआ चयन तो भारत के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके स्टार स्पिनर का टूटा दिल!

गौरतलब है कि चक्रवर्ती को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, वह पूरे टूर्नामेंट उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे थे और तब से भारतीय टीम के लिए नहीं खेले हैं.

आईपीएल 2024 में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार गेंदबाजी की. इस सीजन में वरुण चक्रवर्ती ने 15 मैचों में 8.04 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रहा. जहां वरुण ने अपने स्पेल में 16 रन देकर 3 विकेट लिए. वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2024 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.

भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: 'चलो अब बांग्लादेश', भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस तरह जताई सेमीफाइनल की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget