एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'चलो अब बांग्लादेश', भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस तरह जताई सेमीफाइनल की उम्मीद

T20 World Cup 2024: T20WC 2024 के लिए अब तक तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 के 12वें मैच में बांग्लादेश की जीत की उम्मीद करनी होगी.

T20 World Cup 2024 Super 8 IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 का 11वां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. भारत ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीम की जीत पर निर्भर रहना होगा. भारत से हारने के बाद मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है. इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा की शानदार पारी की भी तारीफ की.

मिशेल मार्श ने बांग्लादेश को जीत के लिए दीं शुभकामनाएं
हार के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने कहा है कि उनकी टीम तकनीकी रूप से अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है और उन्होंने बांग्लादेश को जीत की शुभकामनाएं भी दी हैं.

मैच के बाद मिशेल मार्श ने प्रेजेंटेशन के दौरान कहा- "यह निराशाजनक है. तकनीकी रूप से अभी भी सेमीफाइनल में जाने का मौका है, लेकिन आज भारत हमसे बेहतर खेला. 40 ओवरों में कई छोटे मौके चूके, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो भारत बेहतर टीम थी."

उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की शानदार पारी की भी तारीफ की और कह- "हमने पिछले 15 सालों में देखा है कि रोहित शर्मा किस तरह का खेल खेल सकते हैं. उन्होंने शुरू से ही तेजी से रन बनाए और ऐसे रनों के जवाब में अगर आप स्कोर 10 रन प्रति ओवर रख सकते हैं तो आप मैच में बने रह सकते हैं, लेकिन भारत हमारे लिए बहुत मजबूत साबित हुआ. बांग्लादेश, जीत आपकी है!"

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया?
ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने तीन सुपर 8 मुकाबलों में से सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है. अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी है कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 के 12वें मैच में अफगानिस्तान को हरा दे. गौरतलब है कि पिछले मैच में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था.

रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली. उन्होंने 224.32 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 92 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे. रोहित शर्मा ने सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. सबसे खास बात यह रही कि 5 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 52 रन था, जिसमें रोहित शर्मा ने 50 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:
IND vs AFG: विराट कोहली को पछाड़ा सूर्यकुमार यादव हुए आगे, बने प्लेयर ऑफ द मैच के बादशाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget