एक्सप्लोरर

'अंडर-19 टीम इंडिया' ने दक्षिण अफ्रीका से लिया टीम इंडिया की हार का बदला

नए साल की शुरूआत में केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को 72 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस हार के एक दिन बाद ही अंडर-19 क्रिकेट विश्कप में भारतीय टीम ने इस हार का बदला ले लिया है.

नई दिल्ली: नए साल की शुरूआत में केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को 72 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस हार के एक दिन बाद ही अंडर-19 क्रिकेट विश्कप में भारतीय टीम ने इस हार का बदला ले लिया है.

अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के वार्मअप मुकाबले में पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली टीम ने विरोधी दक्षिण अफ्रीकी टीम को 189 रनों से करारी शिकस्त दे डाली. राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज की कोचिंग में विश्वकप खेलने गई भारतीय टीम ने अपने वार्म-अप मुकाबले की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के साथ की.

भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया. जिसे बल्लेबाज़ों ने एकदम सही साबित कर दिया. युवा टीम इंडिया ने अरूण जुयाल(86 रन) और हिमांशू राणा(68 रन) के अर्धशतकों और पूरी टीम के मिले-जुले प्रदर्शन के दम पर 50 ओवरों में विशाल 332 रन बना डाले.

इन दोनों बल्लेबाज़ों के अलावा अभिषेक शर्मा(35), अनुकुल रॉय(28) और कमलेश नगरकोटी(26) ने अंत में तेज़ तर्रार पारियां खेलकर टीम को 300 रनों के पार पहुंचाया. 

जिसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम मुकाबले में कहीं भी खड़ी नहीं दिखी. पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 38.3 ओवरों में 143 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई और भारत ने ये मुकाबले में विशाल अंतर से जीत लिया.

गेंदबाज़ी ने इशान पोरेल ने 4, जबकि कमलेश नगरकोटी और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए.

अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 14 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है.

बीती रात सीनीयर भारतीय टीम को 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget