एक्सप्लोरर

Watch: क्रिकेट के मैदान पर दिखा अविश्वसनीय नज़ारा, बाबर ने एक हाथ से बल्ला पकड़कर मारे दो लंबे छक्के; वीडियो वायरल

Mohammad Babar: स्पेन के लिए खेलने वाले मोहम्मद बाबर ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में एक हाथ से लगातार 2 छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया.

Mohammad Babar One Handed Sixes: बढ़ते वक़्त से साथ क्रिकेट में भी एक्सपेरिमेंट बढ़ रहे हैं. बल्लेबाज़ नए-नए शॉट्स खोज रहे हैं, तो बॉलर्स नई गेंदों का ईजाद करने में लगे हुए हैं. जैसे एबी डिविलियर्स ने बैटिंग की परिभाषा बदलकर रख दी. इसके अलावा कई बॉलर्स ने अलग-अलग गेंदों की खोज की, जिससे बैटर्स को परेशान किया जा सके है. अब नया एक हाथ से खेला जाने वाला शॉट सामने आया है. 

अब आप सोच रहे होंगे कि एक हाथ से ऋषभ पंत भी शॉट लगाता है? लेकिन ये शॉट पंत के शॉट से बिल्कुल अलग  है. दरअसल, शॉट लगाते वक़्त से पंत के एक हाथ से बल्ला छूट जाया करता था, लेकिन यहां बैटर ने शुरुआत से ही एक बल्ले को एक हाथ से पकड़ा और लगातार दो छक्के जड़ दिए. 

यह शॉट चेक रिपब्लिक और स्पेन के बीच खेले गए टी10 मैच के दौरान देखने को मिले. आपने इससे पहले शायद ही ऐसे शॉट देखें हों. स्पेन के बैटर मोहम्मद बाबर ने ऐसे शॉट खेले. बाबर ने ये शॉट चेक रिपब्लिक के बॉलर एस हुसैन पर खेले. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलिंग कर रहे एस हुसैन ओवर की तीसरी गेंद बाबर को फेंकते हैं, जिस पर वो एक हाथ से शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन गेंद को हिट करते ही बैटर के हाथ से बल्ला छूट जाता है और वो भी हवा में चाला जाता है और वो बगैर बल्ले के ही रन लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं और दो रन पूरे कर फिर से स्ट्राइक पर आ जाते हैं. फिर अंपायर उन्हें बल्ला पकड़ाते हैं. 

अब बाबर एक बार फिर स्टांस लेकर बॉलर को फेस करने के लिए खड़े हो जाते हैं. इस बार भी वो एक हाथ से शॉट खेलते हैं और गेंद सीधा सीमा रेखा से पार छक्के के लिए चली जाती है. बाबर का ये शॉट देख कॉमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी हैरान रह जाते हैं. बाबर यहीं नहीं रुकते हैं और अगली गेंद पर वो एक बार फिर एक हाथ से छक्का लगा देते हैं. इस तरह वो लगातार दो गेंदों में एक हाथ से दो छक्के जड़ देते हैं. 

 

ये भी पढे़ं...

Virat Kohli के पापा बनने पर सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज़ में दी बधाई, दिल जीत लेगा 'क्रिकेट के भगवान' का मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget